Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

यूपी में किसानों को बड़ी राहत: बागवानी फसलों की तार फेंसिंग पर मिलेगा 50% अनुदान

अब छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों से फसलें रहेंगी महफूज़, डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण शुरू

Published: 15:52pm, 29 Jul 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने बागवानी किसानों के लिए एक बड़ी राहतभरी योजना शुरू की है। अब बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में तार फेंसिंग कराने पर सरकार किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान देगी। इस योजना को “एकीकृत बागवानी विकास मिशन” के तहत लागू किया गया है।

राज्य के उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि फल, सब्जी, फूल, मसाले और औषधीय फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान के साथ-साथ अब तार फेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसका मकसद छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों की मेहनत की फसल को बचाना है।

योजना के अनुसार, एक मीटर फेंसिंग की अनुमानित लागत 300 रुपये तय की गई है, जिस पर सरकार 150 रुपये प्रति मीटर का अनुदान देगी। प्रत्येक किसान को अधिकतम 1000 मीटर तक की फेंसिंग पर अनुदान मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार का लक्ष्य 2.5 लाख मीटर फेंसिंग कराने का है।

तार फेंसिंग में मजबूत लोहे के पोल लगाए जाएंगे, जिनके बीच 10 फुट की दूरी होगी और 4 तारों से बाड़बंदी की जाएगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान http://dbt.uphorticulture.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर जरूरी है। योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू की गई है।

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk