Trending News

मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की संभावना सोमनाथ अमृत महोत्सव में PM मोदी हुए शामिल, मंदिर के शिखर का 11 तीर्थों के जल से हुआ कुंभाभिषेक, सोमनाथ के पुनर्निमाण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन PM मोदी की देशवासियों से अपील, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, मेट्रो से करें यात्रा, आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें वैश्विक संकटों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत उड़ान, SBI रिसर्च में FY2027 में 6.6% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की संभावना सोमनाथ अमृत महोत्सव में PM मोदी हुए शामिल, मंदिर के शिखर का 11 तीर्थों के जल से हुआ कुंभाभिषेक, सोमनाथ के पुनर्निमाण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव का आयोजन PM मोदी की देशवासियों से अपील, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, मेट्रो से करें यात्रा, आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें वैश्विक संकटों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत उड़ान, SBI रिसर्च में FY2027 में 6.6% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

हैदराबाद को भी हरा प्ले ऑफ में स्थान पक्का करने उतरेगी गुजरात टाइटंस 

गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मंगलवार को अहमदाबाद में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें 14-14 अंकों के साथ प्ले-ऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई हैं। गुजरात टाइटंस लगातार चार जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

Published: 16:52pm, 11 May 2026

नई दिल्ली, 11 मई, 2026: अपने कप्तान शुभमन गिल के सही वक्त पर रंग में आने और वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर के ऑलराउंड खेल से पिछले पांच में से लगातार चार मैच जीतने वाली गुजरात टाइटंस मेहमान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को भी अहमदाबाद में मंगलवार को हरा कर अपना विजयक्रम जारी रख आईपीएल 2026 में सबसे पहले प्ले ऑफ में स्थान पक्का करने के मकसद से उतरेगी।

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से अपने पिछले पांच में चार मैच जीते और वह अब मंगलवार को भी जीत के साथ उसके खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखने के मकसद से उतरेगी। दोनों ही टीमों के 11-11 मैचों में सात-सात जीत और चार-चार हार के साथ समान रूप से 14-14 अंक हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद अपनी बेहतर नेट रन रेट के चलते गुजरात टाइटंस से एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर है।

सभी निगाहें गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन और सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और अब रंग में आ चुके ट्रेविस हेड की कामयाब सलामी जोड़ियों पर रहेंगी। मौजूदा सीजन के गुजरात टाइटंस के कामयाब तेज गेंदबाज कसिगो रबाड़ा (18 विकेट) और लेग स्पिनर राशिद खान (15 विकेट) ने अभिषेक व हेड की सलामी जोड़ी के साथ इशान किशन और सबसे ज्यादा रन बना ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले हेनरिक क्लासेन को सस्ते में आउट कर पैवेलियन लौटा दिया तो बेशक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ा सकती है।

गुजरात टाइटंस पिछले चार मैचों में पांच बार चैंपियन रही सीएसके, मौजूदा चैंपियन आरसीबी, पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स को हरा लगातार चार जीत दर्ज की हैं। सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों और अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान के गेंद से ‘चौके’ और जेसन होल्डर (3/12) की गेंद से दिखाई धार व रफ्तार की बदौलत गुजरात टाइटंस ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में 77 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स पर हैदराबाद में 33 रन से जीत दर्ज की।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरू के 11 मैचों में सबसे सधा प्रदर्शन कर मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा पांच अर्धशतक सहित सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन (494 रन), एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (475 रन), चार अर्धशतक जड़ने वाले उपकप्तान इशान किशन (409 रन) व दो अर्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (361 रन), एक अर्धशतक जड़ने वाले नीतिश रेड्डी (10 मैच, 222 रन) को खासतौर पर गुजरात टाइटंस के लिए शुरू के 11 मैचों में रफ्तार के साथ धार दिखाने वाले तुरुप के तेज गेंदबाज कसिगो रबाड़ा (18 विकेट), जेसन होल्डर और मोहम्मद सिराज (12 विकेट) के साथ लेग स्पिनर राशिद खान के खिलाफ खासतौर पर चौकस रहना होगा।

गुजरात टाइटंस के पास साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा (7 मैच, 12 विकेट), अशोक शर्मा (6 मैच, 6 विकेट) व अरशद खान (4 मैच, 5 विकेट) जैसे तेज गेंदबाजों और इस सीजन में पूरे रंग में दिख रहे लेग स्पिनर राशिद खान (15 विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुतार (4 मैच 2 विकेट) व वाशिंगटन सुंदर (एक विकेट) की स्पिन त्रिमूर्ति के रूप में गेंदबाजी में पर्याप्त विकल्प उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत का मजबूत दावेदार बनाते हैं।

कप्तान शुभमन गिल (10 मैच, 462 रन) व एक शतक व चार अर्धशतक जड़ने वाले उनके सलामी जोड़ीदार साई सुदर्शन (440 रन), दो अर्धशतक जड़ने वाले जोस बटलर (348 रन), एक अर्धशतक जड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर (246 रन) के रंग में होने से गुजरात टाइटंस ने न केवल 200 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया बल्कि कामयाबी से इसे पार कर जीत की पटकथा कई मैचों में लिखी है। राहुल तेवतिया (10 मैच, 92 रन), जेसन होल्डर (5 मैच, 47 रन), निशांत सिंधु (2 मैच, 15 रन) को गुजरात टाइटंस की ओर से बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरू के 11 मैचों में सबसे कामयाब तेज गेंदबाज इशान मलिंगा (16 विकेट), हाल ही में टीम से जुड़े पैट कमिंस (4 मैच, 4 विकेट), साकिब हुसैन (7 मैच, 10 विकेट), नीतिश रेड्डी (10 मैच, 7 विकेट), प्रफुल्ल हिंगे (4 मैच, 8 विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर शिवांग कुमार (9 मैच, 8 विकेट), हर्ष दुबे (8 मैच, 8 विकेट) से जरूर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन व जोस बटलर को जरूर चौकस रहना होगा।

मैं अपनी टीम की मौजूदा फॉर्म से खुश हूं: शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमारी टीम के खिलाड़ियों के बीच आपस में यह चर्चा हुई कि हमारा खेल उतना अच्छा नहीं रहा था। हमने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10-15 रन ज्यादा बनाए। स्पिनरों के खिलाफ छक्के-चौके जड़ना आसान नहीं था। हम यदि पावरप्ले में कुछ विकेट चटकाने में कामयाब रहे तो हमारे लिए यह मैच बढ़िया रहेगा। मोहम्मद सिराज और कसिगो रबाड़ा से पावरप्ले में तीन-तीन ओवर कराने का मकसद राजस्थान पर शुरू में ही लगाम लगाना था। हम यदि शुरू में ही विकेट चटकाते हैं तो इससे गेंदबाजों के पास बीच के ओवर में हमला बोलने का मौका रहेगा। जीतने के लिए बराबर विकेट चटकाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं अपनी टीम की मौजूदा फॉर्म से खुश हूं। हमें अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर अहमदाबाद में खेलना है और उम्मीद करता हूं कि हमारे लिए यह मैच भी बढ़िया रहेगा। मेरा टखना कुछ मुड़ गया था लेकिन आधे घंटे बाद यह बेहतर हो गया।’

उम्मीद है कि यह आईपीएल सीजन हमारा रहेगा: कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स पर हैदराबाद में जीत के बाद कहा, ‘पंजाब किंग्स वाकई एक बढ़िया टीम है। मेरा मानना है कि हमारे बल्लेबाजों ने आतिशी आगाज किया। स्कोर कुछ भी हो पंजाब किंग्स के खिलाफ बाद में गेंदबाजी करना खासा कारगर रहा। हम अपनी रफ्तार से खेलने में खासे अच्छे हैं। हमें जरूरत बस अपने कौशल का इस्तेमाल करने की थी। दिन के मैच में हमारा अपने घर हैदराबाद में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पिच पर गेंद कुछ रुक कर आ रही थी, जो कि हमारे गेंदबाजों को रास आता है। हम इससे पहले भी देख चुके हैं कि हम इससे तालमेल बैठा सकते हैं। मैंने बहुत बढ़िया महसूस किया। पावरप्ले में कोई भी टीम कुछ खास नहीं कर पाई। हमारे पास बहुत विकल्प हैं। पंजाब किंग्स के कोनोली के लिए यह मैच अच्छा रहा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को बढ़िया प्रदर्शन करते देख अच्छा लगा। उम्मीद है कि यह आईपीएल सीजन हमारा रहेगा।’

मंगलवार: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (अहमदाबाद, शाम साढ़े सात बजे से)।

YuvaSahakar Desk