Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल, एशियाई खेलों में पहली बार खेलेंगे टी20 इंटरनेशनल मैच

टी20 क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह को भी मिली जगह, सूर्यकुमार से छिनी गई कप्तानी। श्रेयस अय्यर बने टी20 टीम के कप्तान, तिलक वर्मा को सौंपी गई उपकप्तानी।

सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई में चुनी गई मजबूत 15 सदस्यीय भारतीय टी20 पुरुष क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने बुमराह को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी20 सीरीज के लिए आराम दिया है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्य कुमार यादव को कप्तान पद से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बनाे गए हैं। सूर्य कुमार यादव को टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली है। आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल मोहम्मद सिराज की जगह एशियाई खेलो के लिए भारत ने बुमराह को शामिल किया है।

एशियाई खेल आइची (जापान) में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होंगे। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में होंगे। एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट स्पर्द्धा 24 सितंबर से शुरू होगी और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। पुरुष टी20 क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान सहित कुल दस टीमें शिरकत करेंगी। प्राइमरी क्वॉलिफायर्स  24 और 26 सितंबर को होंगे अर क्वार्टर फाइनल 28 अर 29 सितंबर को खेले जाएंगे। दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को और कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के लिए फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

एशियाई खेलों में महिला टी20 क्रिकेट 17 से 22 सितंबर तक होंगे। भारत की महिला टीम ने 2023 एशियाई खेलो में श्रीलंका को फाइनल में 19 रन से हरा कर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन की टीमें एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण की होड़ में होंगी।

एशियाई खेलों के चुनी गई भारत की टी 20 पुरुष क्रिकेट टीम  

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

YuvaSahakar Team

Recent Post