Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

भारत पर दूसरे टेस्ट में बड़ी हार के साथ मंडराया सीरीज 0-2 से गंवाने का खतरा

भारत ने जीत के लिए 549 रन का पीछा करते हुए दूसरी पारी में दो विकेट खो बनाए 27 रन

ट्रस्टन स्टब्ज (94 रन, 180 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) के भारत के सबसे कामयाब स्पिनर रवींद्र जडेजा(4/63) की गेंद को स्लॉग स्वीप करने की कोशिश में बोल्ड होने के साथ दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को बिना क्षति 24 रन से आगे खेलना शुरू कर लंच के करीब पौने घंटे बाद अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 पर समाप्त घोषित कर भारत के सामने दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जीत के लिए दूसरी पारी में 549 रन बनाने का लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य रखा।

भारत ने इस पहाड़ के से लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल बंद होने तक दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के रूप में 15.5 ओवर में दो विकेट खोकर 27रन बनाए । तब साई सुदर्शन 25 गेंद खेल कर दो और रात्रि प्रहरी के रूप में भेजे गए कुलदीप यादव 22 गेंद खेल कर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर खेल रहे थे। भारत को हार से बचने के लिए 522 रन और बनाने हैं और उसके दूसरी पारी में मात्र आठ विकेट बाकी है। कोलकाता का पहला टेस्ट 30 रन से हार कर सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहे भारत पर बड़ी हार के साथ दो टेस्ट की सीरीज 0-2 से गंवाने का खतरा मंडरा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा टेस्ट जीत पूरे 12 अंक हासिल करने के लिए पांचवें और अंतिम दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में उसके बाकी आठ विकेट चटकाने हैं । दक्षिण अफ्रीका ने 25 बरस में भारत में पहली टेस्ट सीरीज  लगभग पक्की कर ली है। भारत यदि दक्षिण अफ्रीका से यह टेस्ट सीरीज 0-2 से हारता है तो 12 महीनों में अपने घर में लगातार दूसरी बार उसका अपने घर में उसका सूपड़ा साथ होगा। भारत इससे पहले न्यूजीलैंड से नवंबर 2024 में अपने घर में तीन टेस्ट सीरीज 0-3 से हार गया था।

भारत यदि दूसरा टेस्ट ड्रॉ भी कराता है तो यह चमत्कार से कम नहीं होगा ,जिसकी पांचवें और अंतिम दिन स्पिनरों की मददगार पिच पर संभावना बेहद कम है। यशस्वी जायसवाल एक बार फिर कट लगाने की कोशिश में आउट हुए जबकि केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की स्पिन को नहीं पढ़ पाए और बोल्ड हो गए।  दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज येनसन और हार्मर ने चौथे दिन खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी में एक एक विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी को टेस्ट सीरीज 2-0 से जिताने के करीब पहुंचा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाने के बाद भारत को पहली पारी में 201 रन पर समेट कर 288 रन की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में गुवाहाटी के बरसपाड़ा स्टेडियम की लगभग टूटती मुश्किल पिच पर 549 रन बनाने का मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य रखा। स्टब्ज भले ही छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूके लेकिन इससे पहले उन्होंने दूसरे छोर से बराबर विकेट गिरने के बावजूद अपना छोर संभाले रखा। बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने दक्षिण अफ्रीका के रेयन रिकल्टन, एडन मरक्रम, टॉनी जॉर्जी और ट्रस्टन स्टब्ज के रूप में चार विकेट गंवाए जबकि कप्तान तेम्बा बाउमा का विकेट ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (1/67) के हिस्से आया।

स्टब्ज ने आउट होने से टॉनी जॉर्जी (49 रन, 68 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 और खुद आउट होने से पहले वियान मुल्डर के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

भारत को चौथे दिन दूसरी पारी में एक घंटा और आठ मिनट बल्लेबाजी करने थी। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13 रन, 19 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने तेज गेंदबाज मार्को येनसन चौथे ओवर की पहली ऑफ स्टंप से बाहर जरा नीची रही गेंद को बेवजह कट करने की कोशिश में विकेटकीपर काइल वेरेनी को कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट 17 रन पार खो दिया। केएल राहुल (6 रन, 30 गेंद) ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की पहली ऑफ स्टंप पर गिर कर भीतर आती गेंद को फ्लिक करने से चूके और बोल्ड हो गए और भारत ने दूसरा विकेट21 रन पर खो दिया।

सलामी बल्लेबाज रेयन रिकल्टन25 रन, 64 गेंद,चार चौके) क्रीज छोड़ भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद को उड़ाने निकले और गेंद उनके बल्ले का नीचे का किनारा लिया और कवर में मोहम्मद सिराज ने उछल कर उनका कैच लपक कर उन्हें आउट कर पैवेलियन लौटाया और दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में अपना पहला विकेट 59 रन पर खोया। एडन मरक्रम (29 रन, 84 गेंद, तीन चौके) ने रवींद्र जडेजा की क्रीज से जरा बाहर से फेंकी गेंद मिडल पर पड़ कर उनकी गिल्लियां ले उड़ी और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा विकेट पारी के 29 वें ओवर में 74 पर खो दिया। दक्षिण अफ्रीका के स्कोर में तीन रन और जुड़े थे कि तभी ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की मिडल स्टंन पर पड़ कर लेग की घूमी गेंद को कप्तान तेंबा बाउमा (3 रन, 11 गेंद) ने फ्लिक करने की कोशिश में लेग स्लिप में नीतिश रेड्डी को कैच थमा दिया। टॉनी जॉर्जी (49 रन, 68 गेंद, एक छक्का, चार चौके) बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद को स्वीप करने से चूके और गेंद उनके सामने के पैड पर पड़ी और अंपायर ने उन्हें आउट दिया और इस पर उन्होंने रिव्यू लिया जो बेकार गया और दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट पारी के 59 वें ओवर में 178 पर खो दिया।

YuvaSahakar Desk