Trending News

 भारत और EU के बीच ट्रेड डील पर हुआ ऐतिहासिक समझौता, इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधित करते पीएम मोदी ने की फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा, कहा- यह मदर ऑफ ऑल डील्स         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

क्या इस साल भी 2024 की तरह सताएगी ज्यादा गर्मी, जनवरी में ही बढ़ने लगा तापमान

पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की वजह से इस बात की आशंका अभी से जताई जाने लगी है कि क्या इस साल भी गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्मी सताएगी। संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने (WMO) वर्ष 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल घोषित किया है। पिछले साल वैश्विक तापमान सामान्य से 1.55 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

Published: 14:50pm, 24 Jan 2025

जनवरी के दिनों में आमतौर पर धूप अच्छी लगती है और धूप में ज्यादा देर तक बैठने का मन करता है। मगर इस साल ऐसा नहीं लग रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की वजह से इस बात की आशंका अभी से जताई जाने लगी है कि क्या इस साल भी गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्मी सताएगी। संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने (WMO) वर्ष 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल घोषित किया है। पिछले साल वैश्विक तापमान सामान्य से 1.55 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

भारतीय मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान की वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर रहना बताया है। कमजोर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बंद हो गई है जिससे सर्द हवाएं नहीं चल रही है। इस वजह से जनवरी में होने वाली बारिश में भी 49 प्रतिशत की कमी आई है। इसका परिणाम यह है कि गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विभाग ने इस महीने 1 से 23 जनवरी के बीच दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस महीने का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री रहा जो 9 जनवरी को दर्ज किया गया था। इसी तरह, बीते छह साल में 21 जनवरी को इस वर्ष का पहला सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार का दिन भी काफी गर्म रहा। IMD ने 23 जनवरी को दूसरे सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया। इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में हुई बढ़ोतरी से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने की एक संभावना दिखाई दे रही है जिसका असर भारत में दिख सकता है। पिछले साल गर्मी के साथ-साथ बारिश भी ज्यादा हुई थी जिससे यह संभावना जताई गई थी कि इस बार सर्दी ज्यादा पड़ेगी, लेकिन जनवरी के शुरुआती दिनों को छोड़कर, खासकर मकर संक्राति के बाद तापमान में सामान्य से ज्यादा वृद्धि देखने को मिल रही है।

YuvaSahakar Team

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x