Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

Wheat Stock: गेहूं कारोबारियों को अप्रैल से हर शुक्रवार भंडारण की देनी होगी जानकारी

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़े रिटेल चेन  और प्रसंस्करणकर्ताओं को 1 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को गेहूं स्टॉक की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी होगा। इससे पहले खुले बाजार में गेहूं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने स्टॉक लिमिट लगाया था जिसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

Published: 11:37am, 26 Mar 2025

गेहूं कटाई का सीजन शुरू हो गया है और अगले महीने से नई फसल बाजार में आने लगेगी। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग सट्टेबाजी को रोकने, कीमतों को नियंत्रित करने और देश में आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गेहूं के स्टॉक की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है। इसी कड़ी में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़े रिटेल चेन  और प्रसंस्करणकर्ताओं को 1 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को गेहूं स्टॉक की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश अगले आदेश तक प्रभावी होगा। इससे पहले खुले बाजार में गेहूं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने स्टॉक लिमिट लगाया था जिसकी अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है।

नई फसल की आवक को देखते हुए ताजा आदेश में स्टॉक लिमिट की अवधि को तो नहीं बढ़ाया गया है लेकिन स्टॉक की घोषणा करना अनिवार्य कर दिया गया है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी गेहूं भंडारण संस्थाओं को गेहूं स्टॉक सीमा पोर्टल evegoils.nic.in पर पंजीकरण कराना होगा तथा प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति को अपडेट करना होगा। कोई भी संस्था जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, वह स्वयं को पंजीकृत कर सकती है और प्रत्येक शुक्रवार को गेहूं के स्टॉक का खुलासा करना शुरू कर सकती है। पंजीकरण नहीं कराने  या स्टॉक की जानकारी नहीं देने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6 और 7 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गेहूं (Wheat) की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए फरवरी 2025 में केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट में भारी कटौती कर दी थी। बड़े व्यापारी और होलसेलर के लिए 31 मार्च, 2025 तक 250 टन से ज्यादा गेहूं का स्टॉक रखना प्रतिबंधित कर दिया गया था। जबकि रिटेलर 4 टन, बड़े रिटेल चेन के प्रत्येक आउटलेट 4 टन तक ही स्टॉक रख सकते हैं। जबकि प्रोसेसर जिनमें आटा मिलर्स, ब्रेड और गेहूं के अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं, मार्च 2025 तक अपनी मासिक स्थापित क्षमता का 50 प्रतिशत तक ही स्टॉक रख सकेंगी।

YuvaSahakar Team

Recent Post