Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में वंदना सिंह ने प्रदेश में किया टॉप

वंदना ने वर्ष 2024-25 में डीएस कॉलेज से एमएससी (बॉटनी) की पढ़ाई पूरी की

Published: 10:14am, 17 Jun 2026

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में जनपद की वंदना सिंह ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। एटा चुंगी निवासी वंदना सिंह ने 359.32 अंक हासिल कर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि के पीछे सेल्फ स्टडी, स्मार्ट स्टडी और सकारात्मक सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने तैयारी के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखा और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी।

वंदना ने वर्ष 2024-25 में डीएस कॉलेज से एमएससी (बॉटनी) की पढ़ाई पूरी की। शुरुआत में वह बीएड करने के प्रति उत्साहित नहीं थीं। पिता भीके सिंह, जो सेवानिवृत्त लेखपाल हैं, के कहने पर उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन पहली बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने नौकरी की तलाश की, परंतु सफलता नहीं मिलने पर शिक्षक बनने के उद्देश्य से बीएड को अपना लक्ष्य बनाया।

अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उन्होंने बीएड की परीक्षा हिंदी माध्यम से देने का साहसिक निर्णय लिया, जो उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह चुनौती स्वीकार की और प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

YuvaSahakar Desk