Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी में 2,049 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन

BGSSL की इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी अवसर दिया गया है

Published: 11:21am, 03 Sep 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने देशभर में 2,049 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कलेक्शन्स, डिजिटल बैंकिंग, ग्लोबल ट्रेड सर्विस, रिटेल सेल्स, ह्यूमन रिसोर्सेस, आईटी, फील्ड कलेक्शन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और आधार ऑपरेशंस समेत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BGSSL की इस भर्ती में फ्रेशर्स के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी अवसर दिया गया है। विभिन्न पदों में अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग), टेली कलेक्शन एजेंट, एटीएम रिकॉन्सिलिएशन एग्जीक्यूटिव, ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशंस, डेबिट कार्ड ऑपरेशंस, फील्ड कलेक्शन ऑफिसर, डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट, सेल्स ऑफिसर, आधार ऑपरेटर और कई मैनेजर स्तर के पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए समान नहीं है। अलग-अलग पदों के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई है। वहीं कई एग्जीक्यूटिव और मैनेजरियल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा और पात्रता भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

कंपनी ने भर्ती नोटिस में यह भी कहा है कि करियर ब्रेक के बाद दोबारा वर्कफोर्स में लौटने वाले योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि इसके लिए संबंधित पद की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

चयन प्रक्रिया में किसी लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है। सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और रिज्यूमे की स्क्रीनिंग होगी, इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार BGSSL की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भर्ती नोटिस के अनुसार अपना अपडेटेड रिज्यूमे recruitment@bgss.in पर ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

YuvaSahakar Desk