Trending News

तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू तमिलनाडु: TVK सरकार के पहले बजट में महिलाओं की गोल्ड कॉइन-सिल्क साड़ी योजना के लिए ₹812 करोड़ महाराष्ट्र के स्कूलों में नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा, CM फडणवीस ने दिए निर्देश E20 विवाद में नितिन गडकरी को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, Deepfake और AI तस्वीरें हटाने के आदेश जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल पूरे, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ काले दिन का एलान और हाई अलर्ट उत्तराखंड टीईटी के लिए बढ़ी आवेदन की लास्ट डेट, अब 9 अगस्त तक भरें फॉर्म जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से गणना, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

UTET 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 9 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है

Published: 11:35am, 05 Aug 2026

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा से जुड़ने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी परीक्षा परिषद (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uktet.com के माध्यम से पूरी की जाएगी।

परिषद के इस निर्णय से राज्य के बीएड और डीएलएड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हजारों अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिल गया है।

UTET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा दो स्तरों में आयोजित की जाती है।

पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए)

अभ्यर्थी का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ दो वर्षीय डीएलएड, बीटीसी या बीएलएड उत्तीर्ण होना चाहिए, अथवा संबंधित पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक के लिए)

उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही बीएड, बीएलएड, बीए-बीएड या बीएससी-बीएड जैसी मान्य शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 600 रुपये तथा दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक पेपर का शुल्क 300 रुपये और दोनों पेपर का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले uktet.com पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UTET 2026 Online Application लिंक खोलें।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से नया पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk