Trending News

सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त मौसम: दिल्ली में झमाझम बारिश से हुआ मौसम, आलू और गेंहू के किसान हुआ चिंतित, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया, 85.19% छात्र हुए पास 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर पीएम नरेन्द्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल ₹87.57 से बढ़ाकर ₹109.59/लीटर किया पश्चिम एशिया संकट: IOCL-HPCL पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपया प्रति लीटर हुआ महंगा IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त मौसम: दिल्ली में झमाझम बारिश से हुआ मौसम, आलू और गेंहू के किसान हुआ चिंतित, हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया, 85.19% छात्र हुए पास 8,931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर पीएम नरेन्द्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इंडस्ट्रियल डीजल ₹87.57 से बढ़ाकर ₹109.59/लीटर किया पश्चिम एशिया संकट: IOCL-HPCL पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपया प्रति लीटर हुआ महंगा IFFCO ने लॉन्च किया पहला स्वदेशी नैनो NPK, अच्छी पैदावार के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार करने का माध्यम बनेगा नैनो NPK

UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी

Published: 09:28am, 23 Mar 2026

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 20 मार्च 2026 को जारी इस अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) या कक्षा 6 से 8 (जूनियर) तक शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। UPTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी।

इस बार आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को पहले OTR पूरा करना होगा, जिसके बाद ही वे आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। OTR एक बार करने के बाद भविष्य की अन्य परीक्षाओं में भी उपयोग किया जा सकेगा।

उम्मीदवार 1 मई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन और शुल्क जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड

UPTET 2026 परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। तीन दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों परीक्षाएं कराई जाएंगी। 22 जून 2026 को सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 30 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी होंगे।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें
  • लॉगिन कर UPTET 2026 आवेदन फॉर्म भरें।

YuvaSahakar Desk