Trending News

धर्म बदलने पर खत्म हो जाएगा SC/ST का दर्जा, केवल हिंदू, बौद्ध और सिखों में ही मानी जाएगी अनुसूचित जाति/जनजाति की कैटेगरी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी- लंबा हो सकता है पश्चिम एशिया के युद्ध का असर, हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा, LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी, सभी देशों के साथ बातचीत कर रहा है भारत ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर लगाया अस्थाई ब्रेक, कहा- 5 दिन तक नहीं करेंगे ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला, ईरान के साथ जारी है बातचीत, आगे की वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा युद्ध रोकने का फैसला ट्रंप के बयान के बाद बोले इजरायल के PM नेतन्याहू- जारी रहेंगे ईरान और लेबनान पर हमले, दुश्मन के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को कर रहे हैं नष्ट, हर हाल में करेंगे इजरायल के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त धर्म बदलने पर खत्म हो जाएगा SC/ST का दर्जा, केवल हिंदू, बौद्ध और सिखों में ही मानी जाएगी अनुसूचित जाति/जनजाति की कैटेगरी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी- लंबा हो सकता है पश्चिम एशिया के युद्ध का असर, हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा, LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी, सभी देशों के साथ बातचीत कर रहा है भारत ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर लगाया अस्थाई ब्रेक, कहा- 5 दिन तक नहीं करेंगे ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला, ईरान के साथ जारी है बातचीत, आगे की वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा युद्ध रोकने का फैसला ट्रंप के बयान के बाद बोले इजरायल के PM नेतन्याहू- जारी रहेंगे ईरान और लेबनान पर हमले, दुश्मन के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को कर रहे हैं नष्ट, हर हाल में करेंगे इजरायल के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त

125 मिनी स्टेडियम और 96 हजार मंगल दल: यूपी के ग्रामीण युवाओं के लिए ‘खेलो इंडिया’ का नया अध्याय

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने के लिए बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। प्रदेश में अब तक 125 ग्रामीण स्टेडियमों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दर्जनों अन्य पर काम जारी है।

Published: 17:37pm, 24 Mar 2026

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने विभाग की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य हर उस खिलाड़ी तक पहुंचना है, जो सुविधाओं के अभाव में पीछे छूट जाता था।

बुनियादी ढांचे का विस्तार: अब गांवों में भी होंगे विश्वस्तरीय मैदान

मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के हर विकास खंड (ब्लॉक) को मिनी या ग्रामीण स्टेडियम से लैस करने की योजना पर युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में 125 ग्रामीण स्टेडियम बनकर तैयार हो चुके हैं, जहां स्थानीय युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। विशेष रूप से 8 ब्लॉक ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां युवाओं की अधिक संख्या और मांग को देखते हुए दो-दो स्टेडियमों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त, 39 नए स्टेडियमों का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, जिन्हें जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि केवल दीवारें खड़ी करना ही सरकार का लक्ष्य नहीं है बल्कि इन स्टेडियमों को क्रियाशील बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 से पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार आधुनिक खेल उपकरण खरीदे जा रहे हैं और आउटसोर्सिंग के माध्यम से पेशेवर कोच नियुक्त किए जा रहे हैं, ताकि गांव के बच्चे भी ट्रेनिंग ले सकें।

मंगल दलों के जरिए सामाजिक और खेल क्रांति

ग्रामीण स्तर पर युवाओं को संगठित करने के लिए ‘युवक और महिला मंगल दल’ रीढ़ की हड्डी साबित हो रहे हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 57,695 ग्राम पंचायतों में से अब तक 53,760 युवक मंगल दल और 52,354 महिला मंगल दल सक्रिय किए जा चुके हैं। इन दलों की महत्ता को समझते हुए सरकार ने अब तक 96,000 मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई है, जिससे गांवों में वॉलीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों का माहौल बना है।

UP की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच

हाल के वर्षों में यूपी के युवाओं ने राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ी है। दिल्ली में आयोजित 29वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में यूपी की टीम ने लोकनृत्य श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इससे पूर्व, 28वें उत्सव में राज्य के होनहारों ने कविता लेखन, कहानी लेखन और पेंटिंग जैसी कलात्मक विधाओं में ‘स्वर्ण पदक’ जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की खोज के लिए आयोजित ‘विधायक और सांसद खेल स्पर्धा’ में 3 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया, जो राज्य में खेल के प्रति बढ़ती दीवानगी का प्रमाण है।

डिजिटल कनेक्ट: माय भारत और युवा साथी पोर्टल

डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाते हुए यूपी के युवा अब ‘माय भारत’ पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अब तक 19 लाख से अधिक युवाओं ने इस पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जो न केवल खेलों से जुड़े हैं, बल्कि नशामुक्ति, वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में भी योगदान दे रहे हैं। वहीं ‘युवा साथी पोर्टल’ 12 लाख युवाओं के लिए सूचना का केंद्र बन गया है, जहाँ उन्हें स्वरोजगार और शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी मिल रही है।

इसके साथ ही खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल और समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं और मंगल दलों को राज्य सरकार हर वर्ष ‘राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवार्ड’ से सम्मानित भी करती है, जिससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post