Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

UP D.El.Ed Admission 2026: 15 जून से शुरू होंगे आवेदन

इस वर्ष उत्तर प्रदेश में डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए कुल 2 लाख 39 हजार 500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा

Published: 11:01am, 10 Jun 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने राज्य में संचालित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) द्विवर्षीय पाठ्यक्रम 2026 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 होगी। अभ्यर्थी 11 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इस वर्ष उत्तर प्रदेश में डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए कुल 2 लाख 39 हजार 500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले सत्र में केवल करीब 95 हजार सीटों पर ही प्रवेश हो सका था, जबकि शेष सीटें रिक्त रह गई थीं।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर U.P.D.El.Ed Registration लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण के बाद उम्मीदवार लॉग इन करके अन्य जरूरी विवरण भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंत में अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk