Trending News

 अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 50 की जगह अब 18% लगेगा टैरिफ, PM मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा ऐलान         5 फरवरी दिल्ली में केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे "भारत टैक्सी" का भव्य शुभारंभ         केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री ने टैरिफ घटने पर कहा- भारत–अमेरिका व्यापार को बड़ी मजबूती, #MadeInIndia उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18%, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व से दोनों देशों के लोगों को लाभ, रणनीतिक साझेदारी को नई गति         पीयूष गोयल ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते का किया स्वागत, मोदी–ट्रंप को दी बधाई, कहा- विकसित भारत 2047 की ओर ऐतिहासिक कदम         Finance Minister निर्मला सीतारमण ने MadeInIndia उत्पादों के लिए जताई खुशखबरी , पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के नेतृत्व का जताया आभार          दिल्ली-एनसीआर में छाई कोहरे की चादर, विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिरी         बजट 2026: वित्त मंत्री ने पेश किया विकसित भारत के लक्ष्य का बजट, बायोफार्मा के लिए 10 हजार करोड़ रुपए, भारत का हेल्थकेयर डिजिटल इकोसिस्टम मजबूत होगा         बजट 2026: आज से शराब और सिगरेट हुई महंगी, बीड़ी हुई सस्ती, कपड़े, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद, कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री, मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती         बजट 2026: नया इनकम टैक्स कानून अप्रैल 2026 से होगा लागू, आय की गलत जानकारी देने पर सख्त जुर्माना, टैक्स की रकम के बराबर यानी 100 फीसदी तक का पेनल्टी की घोषणा         बजट 2026: तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की होगी स्थापना, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की भी होगी स्थापना         बजट 2026: देशभर में खोले जाएंगे 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप, देश के प्रत्येक जिले में खोले जाएंगे गर्ल्स हॉस्टल, टियर 2 और टियर 3 के शहरों में लघु एवं मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए 'कॉर्पोरेट मित्रों' का कैडर होगा विकसित         बजट 2026: किसानों के लिए बहु भाषीय AI टूल, ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम के लिए SHE-मार्टस की घोषणा, 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास, 1 करोड़ किसानों समेत 3 करोड़ लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना          बजट 2026: 40 हजार करोड़ रुपये से Semiconductor Mission 2.0 होगा लॉन्च, इक्विपमेंट और मटीरियल्स का उत्पादन, फुल-स्टैक इंडियन IP का विकास, और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा         बजट 2026: देश में बनाए जाएंगे 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग होंगे शुरू         बजट 2026: MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये की SME विकास निधि का प्रस्ताव, आत्मनिर्भर भारत निधि में 2,000 करोड़ रुपये का टॉप-अप, 200 विरासत औद्योगिक क्लस्टर किए जाएंगे पुनर्जीवित         बजट 2026: रेशम, ऊन और जूट के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना, पारंपरिक क्लस्टरों के आधुनिकीकरण के लिए वस्त्र विस्तार एवं रोजगार योजना, बुनकरों और कारीगरों के लिए राष्ट्रीय हथकरघा और हस्तशिल्प कार्यक्रम       

भारत टैक्सी ड्राइवरों से आज ‘सहकार संवाद’ करेंगे केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में भारत टैक्सी पहल से जुड़े ड्राइवरों के साथ एक-से-एक संवाद करेंगे

Published: 14:49pm, 02 Feb 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में भारत टैक्सी पहल से जुड़े ड्राइवरों के साथ एक-से-एक संवाद करेंगे। यह संवाद “सहकार संवाद” शीर्षक से आयोजित किया जा रहा है, जो सहकारिता आधारित आजीविका पहलों को मजबूत करने के लिए सरकार के व्यापक जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है।

भारत टैक्सी को सहकारी टैक्सी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है और इसका औपचारिक शुभारंभ 5 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। लॉन्च से पहले ही यह प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भारत टैक्सी को मोबिलिटी सेक्टर में एक सहकारिता आधारित विकल्प के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य ड्राइवरों को बेहतर आय, पारदर्शिता और स्वामित्व प्रदान करना है।

सहकार संवाद कार्यक्रम में भारत टैक्सी से जुड़े लगभग 150 ड्राइवरों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान ड्राइवरों को केंद्रीय मंत्री से सीधे संवाद करने, अपने अनुभव साझा करने, समस्याएं रखने और सहकारी टैक्सी मॉडल से जुड़ी अपनी अपेक्षाओं पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह सभी भारत टैक्सी ड्रावरों से सहकार संवाद कर उनके अनुभवों का जायजा लेंगे।

Diksha