Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

भारत जीत के ‘छक्के‘ के साथ अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में स्थान बनाने से उतरेगा

भारत अंडर 19 के लिए एक अच्छी बात यह है कि ऑलराउंडर कनिष्क चौहान, आर एस अंबरीश और खिलन पटेल गेंद से बहुत कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन सभी ने वक्त जरूरत निचले क्रम में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को बड़े या चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Published: 08:14am, 04 Feb 2026

कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में पांच बार का चैंपियन अजेय भारत आज अफगानिस्तान को भी बुधवार को हरारे में हरा जीत के ‘छक्के’ के साथ आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में स्थान बनाने के मकसद से उतरेगा।

भारत अंडर 19 टीम ने कुछ हिचकौले खाने के बावजूद अपने दोनों सुपर 6 मैच सहित जो भी अपने सभी पांचों मैच जीते हैं, उनमें उसके उपकप्तान विहान मल्होत्रा बांग्लादेश के खिलाफ गेंद से कमाल दिखा ‘चौका’ और जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 6 में अविजित शतक जमा कर ‘दोहरा’ कमाल कर चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 11 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हेनिल पटेल, तेज गेंदबाज आर एस अंबरीश (आठ विकेट) और ऑलराउंडर कनिष्क चौहान एक-एक मैच में मैन ऑफ द’ मैच रहे।

अफगानिस्तान अंडर 19 को पांच मैचों में इकलौती हार सुपर 6 ग्रुप 1 में श्रीलंका अंडर 19 के हाथों चार विकेट से झेलनी पड़ी। अफगानिस्तान अंडर 19 ने सबसे बड़ी जीत ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ 28 रन से तथा वेस्ट इंडीज के खिलाफ 139 रन से दर्ज की। बेशक अफगानिस्तान अंडर 19 टीम में कई खिलाड़ियों की उम्र को लेकर कुछ सवाल उठे हैं। भारत अंडर 19 की कोशिश पूरी तरह एकाग्र रहकर अब अफगानिस्तान अंडर 19 के खिलाफ भी जीत दर्ज करने की होगी।

भारत अंडर 19 के लिए एक अच्छी बात यह है कि ऑलराउंडर कनिष्क चौहान, आर एस अंबरीश और खिलन पटेल गेंद से बहुत कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन सभी ने वक्त जरूरत निचले क्रम में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को बड़े या चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। मौजूदा संस्करण से पहले सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारत अंडर 19 के 14 बरस के वैभव सूर्यवंशी ने भले ही केवल दो ही अर्द्धशतक जड़े हों, लेकिन उन्होंने खासतौर पर बांग्लादेश अंडर 19 के खिलाफ जिस तरह जोश के साथ अर्द्धशतक जड़ा और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के अर्द्धशतक व विहान मल्होत्रा के चटकाए चार विकेट से टीम हारी बाजी जीतना जानती है।

भारत अंडर 19 को अपने अजेय क्रम को आगे बढ़ाते हुए जीत का छक्का जड़ना है तो उसे बुधवार को अफगानिस्तान अंडर 19 के खिलाफ खेले जाने वाले सेमीफाइनल में उसके कप्तान और मौजूदा संस्करण में एक शतक, दो अर्द्धशतक सहित रन बनाने में पांच मैचों में दूसरे स्थान पर चल रहे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले फैजल शिनोजदा (कुल 325 रन), दो-दो अर्द्धशतक जड़ने वाले महबूब खान (कुल 178 रन) व उस्तान सादत (कुल 183 रन) तथा एक-एक अर्द्धशतक जड़ने वाले खालिद अहमदजई (कुल 128 रन) और उजारुउल्लाह नियाजी (कुल 92 रन) से चौकस रहना होगा।

भारत अंडर 19 को सेमीफाइनल जीतना है तो खासतौर पर अफगानिस्तान अंडर 19 की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुए फैजल शिनोजदा को सस्ते में लौटाना होगा। फैजल को सस्ते में आउट कर पैवेलियन लौटाने की जिम्मेदारी भारत अंडर 19 के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल की होगी। यह दिलचस्प होगा कि क्या भारत अंडर 19 के लिए मौजूदा संस्करण में मात्र दो विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन अफगानिस्तान अंडर 19 के खिलाफ सेमीफाइनल में कसौटी पर खरे उतरेंगे।

आखिरी रंग में आकर मौजूदा संस्करण में पांचवें मैच में अपना पहला और इकलौता अर्द्धशतक जड़ने वाले वेदांत त्रिवेदी और कनिष्क चौहान के हरफनमौला खेल से भारत अंडर 19 के हौसले चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ सुपर 6 में तेज आगाज कर 47 रन बना इसी स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद 252 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर उसे 194 पर समेट 58 रन से जीत से बहुत बुलंद हैं। भारत के युवा तुर्कों की सबसे बड़ी ताकत मौजूदा संस्करण में यह रही है कि उसके लिए हर मैच में कोई एक खिलाड़ी बल्ले या गेंद से कमाल दिखा उसे संकट से निकाल जीत दिलाने में कामयाब रहा है।

भारत अंडर 19 के लिए अब तक शुरू के पांच मैचों में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू (कुल 199 रन) और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (कुल 196 रन) दो-दो अर्द्धशतक, इकलौता शतक जड़ने वाले उपकप्तान विहान मल्होत्रा (कुल 172 रन) के साथ आयुष म्हात्रे (कुल 55 रन) और वेदांत त्रिवेदी (कुल 98 रन) एक-एक अर्द्धशतक जमा चुके हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत अंडर 19 के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल कप्तान आयुष म्हात्रे (छह विकेट) और विहान मल्होत्रा (पांच विकेट) ने सभी को चौंकाते हुए विकेट चटकाकर जिस तरह गेंद से ‘छुपे रुस्तम’ साबित हुए हैं, उससे उसके पास गेंदबाजी में हर स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं।

‘हम बस सेमीफाइनल जीतना चाहते हैं’

हमारा पाकिस्तान अंडर 19 के खिलाफ आगाज बढ़िया रहा, लेकिन बीच के ओवरों में गेंद घूम रही थी। कनिष्क चौहान ने वाकई गजब की बल्लेबाजी की। वेदांत नेट्स में बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे और इसीलिए मेरा उन पर भरोसा कायम था। सभी लड़के योगदान कर रहे हैं। पाकिस्तान अंडर 19 ने शुरू के 25 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद हमारे स्पिनरों ने वाकई बेहतरीन गेंदबाजी की। हम मैच दर मैच देख रहे हैं। हम बस सेमीफाइनल जीतना चाहते हैं।

आयुष म्हात्रे, भारत अंडर 19 के कप्तान

YuvaSahakar Desk