Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

तिलक वर्मा का सर्जरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ T-20 सीरीज में खेलना संदिग्ध

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद तिलक वर्मा ने वन डे विजय हजारे ट्रॉफी मैच में हैदराबाद की कप्तानी कर चंडीगढ़ के खिलाफ तीन जनवरी को 109 और मंगलवार को बंगाल के खिलाफ मैच में 34 रन बनाए थे।

Published: 17:53pm, 08 Jan 2026

भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का बुधवार को राजकोट में हुई टेस्टिकुलर सर्जरी (शल्य चिकित्सा) के कारण मेहमान न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू हो रही आगामी पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज में खेलना संदिग्ध है।

तिलक वर्मा ने हैदराबाद के लिए मंगलवार को बंगाल के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के बाद दर्द महसूस किया और उनका स्कैन किया गया। तिलक वर्मा के अगले कुछ दिनों में बेंगलुरू में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करने की उम्मीद है। तिलक वर्मा कितने दिन रिहैब कर मैदान पर लौटेंगे, इसका आकलन किया जाएगा। तिलक के पूरी तरह स्वस्थ होने में तीन हफ्ते तक लग सकते हैं।

तिलक वर्मा की चोट और इससे उबरने के वक्त को देखते हुए यह कहना भी मुश्किल है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के बाद अमेरिका के खिलाफ भारत के लिए 7 फरवरी को उसके आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में भी खेल पाएंगे या नहीं। भारत को टी20 विश्व कप में दूसरा मैच नामिबिया के खिलाफ 12 फरवरी, पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा मैच 15 फरवरी को और चौथा व आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेलने के बाद तिलक वर्मा ने वन डे विजय हजारे ट्रॉफी मैच में हैदराबाद की कप्तानी कर चंडीगढ़ के खिलाफ तीन जनवरी को 109 और मंगलवार को बंगाल के खिलाफ मैच में 34 रन बनाए थे।

तिलक वर्मा बीते छह महीनों में भारत की टी20 टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उसके लिए सितंबर में एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में टी20 मैचों की सीरीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज में खेले। तिलक वर्मा ने बीते बरस 18 पारियों में 567 रन बनाए।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21, 23, 25, 28 और 31 जनवरी को पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। कोई भी टीम 31 जनवरी तक आईसीसी की इजाजत के बिना अपनी टीम में बदलाव कर सकती है।

YuvaSahakar Desk