Trending News

धर्म बदलने पर खत्म हो जाएगा SC/ST का दर्जा, केवल हिंदू, बौद्ध और सिखों में ही मानी जाएगी अनुसूचित जाति/जनजाति की कैटेगरी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी- लंबा हो सकता है पश्चिम एशिया के युद्ध का असर, हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा, LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी, सभी देशों के साथ बातचीत कर रहा है भारत ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर लगाया अस्थाई ब्रेक, कहा- 5 दिन तक नहीं करेंगे ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला, ईरान के साथ जारी है बातचीत, आगे की वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा युद्ध रोकने का फैसला ट्रंप के बयान के बाद बोले इजरायल के PM नेतन्याहू- जारी रहेंगे ईरान और लेबनान पर हमले, दुश्मन के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को कर रहे हैं नष्ट, हर हाल में करेंगे इजरायल के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त धर्म बदलने पर खत्म हो जाएगा SC/ST का दर्जा, केवल हिंदू, बौद्ध और सिखों में ही मानी जाएगी अनुसूचित जाति/जनजाति की कैटेगरी, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी- लंबा हो सकता है पश्चिम एशिया के युद्ध का असर, हमें कोरोना संकट की तरह तैयार रहना होगा, LPG की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी, सभी देशों के साथ बातचीत कर रहा है भारत ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर लगाया अस्थाई ब्रेक, कहा- 5 दिन तक नहीं करेंगे ईरान के पॉवर प्लांट पर हमला, ईरान के साथ जारी है बातचीत, आगे की वार्ता की सफलता पर निर्भर करेगा युद्ध रोकने का फैसला ट्रंप के बयान के बाद बोले इजरायल के PM नेतन्याहू- जारी रहेंगे ईरान और लेबनान पर हमले, दुश्मन के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम को कर रहे हैं नष्ट, हर हाल में करेंगे इजरायल के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा सहकार क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मोहनभाई कुंदरिया बीबीएसएसएल के निदेशक नियुक्त

हम आईपीएल में शिरकत करने नहीं बल्कि जीतने आए हैं : आशीष नेहरा

आईपीएल 2026 सीजन में कुछ अलग ढंग से सोचने की जरूरत नहीं

गुजरात टाइटंस के हेड कोच भारत के पूर्व टेस्ट गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल 2026 से पहले कहा कि उनकी टीम का पूरा ध्यान इसमें शिरकत कर जीतने पर है। कार्यक्रम ‘शुभारंभ 2026’ के मौके पर अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम, फ्रेंचाइजी के मालिक व भागीदारों और फैंस की मौजूदगी में टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ने कहा कि उनकी टीम अपने खेलने का अंदाज बदलने नहीं जा रही। नेहरा ने अपनी टीम के खिलाड़ियों और फैसला लेने की क्षमता पर भरोसा करते हुए कहा, ‘मैं नहीं समझता कि हमें आईपीएल 2026 सीजन में कुछ अलग ढंग से सोचने की जरूरत नहीं है। हकीकत यह है कि मुझे सोचने की जरूरत नहीं है , सोचते हमारे खिलाड़ी  हैं। मैं तो मैदान से बाहर बैठता हूं और मैदान पर खेलना तो खिलाड़ियों को हैं। जहां तक बात टीम की सोच को मजबूत करने की है तो पहले दिन से ही हमारी सोच एकदम साफ है। हम आईपीएल में केवल शिरकत करने नहीं बल्कि जोरदार मुकाबला कर जीतने आए हैं। किसी नई टीम के लिए यह सोचना आसान है कि इसमें वक्त लग सकता है लेकिन हमारी सोच कतई ऐसी नहीं है।

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज पंजाब किंग्स के उसके घरेलू मैदान मुल्लानपुर में 31 मार्च को मैच खेल करने के बाद 4 अप्रैल के अपन घर अहमदाबाद में 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी। आशीष नेहरा के 2022 आईपीएल से गुजरात टाइटंस के जुड़ने के बाद से टीम ने निरंतर सधा प्रदर्शन किया और शुरू के चार में से तीन सीजन के प्ले ऑफ में पहुंची। बतौर चीफ कोच नेहरा के मार्गदर्शन में गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहली ही सीजन में आईपीएल खिताब जीता था।  गुजरात टाइटंस के हेड कोच  नेहरा ने अपने ग्रुप को बरकरार रखने की बरकरार रखने की बाबत कहा, ‘जहां तक हमारे कप्तान की बात है वह पहले ही दिन हमारी गुजरात टाइटंस टीम के साथ और उसने उसकी अब तक यात्रा देखी है। मुझे नहीं लगता कि हम आईपीएल 2026  में कुछ अलग करने की सोच रहे हैं।‘

केकेआर ने आकाश की जगह हर्ष को,सनराइजर्स ने एडवडर्स की जगह पेन को  शामिल किया
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कई फ्रेंचाइजी अपने अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझने के कारण उनकी जगह वैकल्पिक खिलाड़ियों को अपनी अपनी टीमों मे शामिल करने को मजबूर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के भारत के लिए दस टेस्ट मैच खेल 28 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के चलते मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं और  टीम ने उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्ष दुबे को  30 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है।  वहीं  चोट के चलते ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैक एडवडर्स के बाहर होने पर   सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने डेविड पेन को एक करोड़ 50 लाख में अपनी टीम से जोड़ा है।  आकाश दीप अपनी चोट से उबरने के लिए फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में जुटे हैं।

यश दयाल पूरे 2026 आईपीएल के लिए आरसीबी टीम में शामिल नहीं होंगे
यश दयाल पूरे 2026 आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम में शामिल नहीं होंगे। आरसीबी) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने साफ किया कि  यश दयाल का टीम के साथ करार बरकरार रहेगा लेकिन वह पूरे आईपीएल 2026 सीजन से बाहर रहेंगे। बोबत ने मंगलवार को कहा,‘मैंने यश दयाल से मंगलवार को बात कर यह फैसला किया कि अपनी निजी समस्याओं के कारण टीम में उनका टीम में शामिल होना उनके और फ्रेंचाइजी दोनों के हित में नहीं है।यश दयाल की स्थिति बेहद पेचीदा है। हमने नीलामी की योजना इस सबसे पेचीदा स्थिति को जेहन  में रख बनाई थी कि वह उपलब्ध नहीं होगे।’ यश दयाल के उपलब्ध नहीं होने से आरसीबी तेज गेंदबाजी को ले मुश्किल में फंस गई है क्योंकि चोट के चलते उसे पहले ही अपने तुरुप के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के शुरू के मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है। हेजलवुड जल्द से जल्द टीम से जुड़ जाए इसे लेकर आरसीबी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संपर्क में हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post