Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलेगा मिजाज, दो दिन राहत के आसार

मौसम विज्ञान विभाग ने बृहीस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है

Published: 11:45am, 04 Jun 2026

दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। इससे धूलभरी आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बादलों और बारिश के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम और एक दिन पहले की तुलना में 1.4 डिग्री अधिक है।  नमी का स्तर 37 से 76 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे उमस का असर बना रहा।

आगे के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी येलो अलर्ट जारी रहेगा और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ होने लगेगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। रविवार तक आसमान साफ रहने और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में दो दिन की राहत के बाद गर्मी एक बार फिर तेज होने के संकेत हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post