Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

1 अक्तूबर से शुरू होगी CSEET 2026 परीक्षा

सीएसईईटी परीक्षा 1, 3, 5 और 6 अक्तूबर को आयोजित होगी

Published: 10:24am, 10 Jun 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएसईईटी (CSEET) अक्तूबर 2026 तथा सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2026 परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी परीक्षा 1 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी, जबकि सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाएं 21 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

सीएसईईटी परीक्षा 1, 3, 5 और 6 अक्तूबर को आयोजित होगी, जिसमें बिजनेस कम्यूनिकेशन, फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग, बिजनेस एनवायरमेंट तथा बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट विषय शामिल हैं। सभी परीक्षाएं दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक होंगी।

सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा 21 से 28 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें ज्यूरिसप्रूडेंस, कंपनी लॉ, कैपिटल मार्केट, टैक्स लॉ और कॉर्पोरेट अकाउंटिंग जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। वहीं, सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में ESG, स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट री-स्ट्रक्चरिंग, कंप्लायंस मैनेजमेंट और विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

आईसीएसआई द्वारा जारी यह शेड्यूल विद्यार्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने में मदद करेगा। अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी और अपडेट्स के लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

YuvaSahakar Desk