Trending News

एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा एअर इंडिया हादसे के बाद DGCA सख्त, अब सभी पायलटों का होगा डोप टेस्ट सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात रेलवे नेटवर्क को चार-लेन बनाने की मंजूरी दी सत्य निकेतन हादसा: दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज गए कॉन्ट्रैक्टर और PG ऑपरेटर शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

CBI में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भर्ती, 8 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी

Published: 09:00am, 10 Sep 2026

देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अनुभवी वकीलों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक सीबीआई की आधिकारिक वेबसाइट cbi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीबीआई की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का एलएलबी (LLB) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण होना चाहिए और उसके पास सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों की पैरवी का प्रासंगिक अनुभव होना जरूरी है। विशेष लोक अभियोजक पद के लिए आवेदन करने वाले वकील के पास अधिवक्ता के रूप में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इस पद के लिए अलग से कोई निश्चित आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, बार काउंसिल एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों के अनुभव से जुड़े दस्तावेज, अपने द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण मामलों का विवरण तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत लड़े गए मामलों की जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों पर कार्य करने की सहमति भी देनी होगी।

चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीबीआई की ओर से इंटरैक्शन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम नियुक्ति सीबीआई निदेशक और अटॉर्नी जनरल की मंजूरी के बाद की जाएगी।

सीबीआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्तियां लोकपाल द्वारा संदर्भित सीबीआई मामलों की सुनवाई के लिए गाजियाबाद, लखनऊ, कोयंबटूर और जबलपुर में की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk