Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

मिलर के तूफानी अर्द्धशतक से द.अफ्रीका ने भारत को हरा टी 20 विश्व कप की हार का हिसाब चुकाया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराकर 2024 के फाइनल की हार का बदला ले लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेविज (45) की बदौलत 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही और पूरी टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। मार्को येनसन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए, जबकि भारत के लिए शिवम दुबे (42) ही कुछ संघर्ष कर सके।

Published: 09:12am, 23 Feb 2026

सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (3/15) और अर्शदीप सिंह (2/28) को छोड़ कर रविवार को पिछले उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 1 के अहम सुपर 8 मैच में भारत के बाकी सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। डेविड मिलर के जवाबी हमला बोले जड़े तूफानी अर्धशतक, तेज गेंदबाज मार्को येनसन के गेंद से ‘चौके’ और बेहतरीन फील्डिंग की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा चैंपियन भारत को 76 रन से करारी शिकस्त देकर उससे 2024 के टी20 क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सात रन से हार का हिसाब चुकता कर दिया। भारत का अपने उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को एकादश में शामिल करने का दांव इस अहम मैच में उलटा पड़ा।

दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की पांचवीं लेग स्टंप पर गेंद को उड़ाने गए क्विंटन डी कॉक (6 रन, 7 गेंद, 1 चौका) को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को मात्र दस रन पर पहला झटका दिया। बुमराह की अगली गेंद पर रेयन रिकल्टन बुरी तरह मात खाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की ऑफ स्टंप पर गिरी गेंद को, जो धीमी पिच पर कुछ रुक कर आई थी, उड़ाने की कोशिश में कप्तान एडन मरक्रम (4 रन, 7 गेंद) ने मिड ऑफ पर खड़े हार्दिक पांड्या को कैच थमा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट तीसरे ओवर में मात्र 12 रन पर खो दिया। 2024 के बाद से अर्शदीप ने सातवीं बार मरक्रम को अपना शिकार बनाया। जसप्रीत बुमराह के दूसरे और पारी के चौथे ओवर की आखिरी धीमी मिडल स्टंप पर पड़ी गेंद को रेयन रिकल्टन (7 रन, 7 गेंद) समझ ही नहीं पाए और शिवम दुबे को मिड ऑफ पर कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका चौथे ओवर में तीन विकेट 20 रन पर गंवा संकट में फंसा दिखा।

यहाँ से मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर (63 रन, 35 गेंद, तीन छक्के व सात चौके) व डेवाल्ड ब्रेविज (45 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट की 97 रन की भागीदारी की। शुरू के चारों ग्रुप मैचों में अपने पहले ओवर में भारत को विकेट दिलाने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की खासतौर पर डेविड मिलर ने जमकर धुनाई कर दी और उनके शुरू के तीन ओवर में 39 रन बने। शिवम दुबे के दूसरे और पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविज (45 रन) ने पारी का अपना दूसरा छक्का जड़ा लेकिन उनकी अगली गेंद को पुल करने की कोशिश में वह डीप स्क्वायर लेग पर अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट 117 पर खोया। डेविड मिलर ने अगली गेंद पर छक्का जड़ मात्र 26 गेंद खेल तीन छक्कों व छह चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वरुण चक्रवर्ती ने पारी के 16वें अपने चौथे व आखिरी ओवर की चौथी ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर डेविड मिलर (63) को तिलक वर्मा के हाथों लॉन्ग ऑफ पर लपकवा कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 152 कर भारत को राहत दिलाई। वरुण ने अपने आखिरी ओवर में जब मिलर का विकेट लिया तब तक दक्षिण अफ्रीका 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 152 रन बना मजबूत स्कोर की ओर बढ़ चुका था।

इसके बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे स्पेल में पारी के 18वें अपने चौथे और आखिरी ओवर की दूसरी ऊंची गेंद पर मार्को येनसन (2 रन, 6 गेंद) को बड़े शॉट के लिए ललचा कर डीप मिड विकेट पर रिंकू सिंह के हाथों कैच करा दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 158 कर दिया। बुमराह ने पारी के अंतिम पूर्व और अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्बिन बॉश (5 रन, 6 गेंद, एक चौका) को ड्राइव करने पर मजबूर कर खुद ही लपक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 167 कर दिया। सदाबहार हार्दिक पांड्या के पारी के आखिरी ओवर की तीसरी धीमी गेंद को ट्रस्टन स्टब्ज उड़ाने गए लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर वाशिंगटन सुंदर ओस में कैच लपकने की कोशिश में फिसल गए और गेंद चौके के लिए निकल गई और इसका लाभ उठाकर उन्होंने अंतिम दो गेंद पर छक्के जड़े और इस ओवर में 20 रन बनाए। ट्रस्टन स्टब्ज की मात्र 24 गेंदों पर तीन छक्कों व एक चौके की मदद से अविजित 44 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट बांटे, इन दोनों को छोड़ भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (4-0-47-1) सहित बाकी सभी गेंदबाज खूब पिटे।

जवाब में भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। शिवम दुबे (42 रन) को छोड़ उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह विफल रही। भारत के लिए चारों ग्रुप मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इशान किशन (0 रन, 4 गेंद) ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान कामचलाऊ ऑफ स्पिनर एडन मरक्रम की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में खाता खोले बिना रेयन रिकल्टन को एक्स्ट्रा कवर में कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट शून्य पर खो दिया। बाएं हाथ के तिलक वर्मा (1 रन, 2 गेंद) क्रीज छोड़ कर लंबे कद के तेज गेंदबाज मार्को येनसन की उछाल लेती गेंद को उड़ाने की कोशिश में विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे और भारत ने दूसरे ओवर में पांच रन पर दूसरा विकेट खो दिया। अभिषेक शर्मा (15 रन, 12 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने मार्को येनसन की धीमी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मिड विकेट पर कार्बिन बॉश को कैच थमा दिया और भारत ने तीसरा विकेट 25 रन पर खो दिया। वाशिंगटन सुंदर (11 रन, 11 गेंद, एक छक्का) भी तिलक की तरह कार्बिन बॉश की गेंद पर क्रीज छोड़ कर उड़ाने गए और विकेटकीपर क्विंटन को कैच थमा बैठे और भारत ने आठवें ओवर में चौथा विकेट 42 रन पर खो दिया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (18 रन, 22 गेंद, दो चौके) ने बॉश की लेग साइड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डेवाल्ड ब्रेविज को पारी के दसवें ओवर में कैच थमा दिया और भारत ने पांचवां विकेट 51 रन पर खो दिया। इसके बाद शिवम दुबे की 37 गेंद पर तीन छक्कों व एक चौके की मदद से 42 रन की तेज पारी और उनकी हार्दिक पांड्या (18 रन, 17 गेंद, एक छक्का) के साथ छठे विकेट की 35 रन की भागीदारी हुई। केशव महाराज ने अपने तीसरे ओवर में पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या (18 रन, 17 गेंद, एक छक्का) को ट्रस्टन स्टब्ज के हाथों लॉन्ग ऑफ पर लपका कर भारत की मैच में वापसी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने छठा विकेट 86 पर खो दिया और इसी के साथ उनकी और शिवम दुबे की छठे विकेट की 35 रन की सबसे बड़ी भागीदारी भी टूट गई। दो गेंद बाद रिंकू सिंह (0 रन, 2 गेंद) उनकी तीसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में इसी स्कोर पर स्टब्ज के हाथों लपके गए और स्कोर में एक रन ही और जुड़ा था कि अर्शदीप सिंह (1 रन, 2 गेंद) भी स्टब्ज के हाथों बाउंड्री पर लपके गए। भारत ने इस ओवर में मात्र एक रन जोड़ तीन विकेट खोए और उसका स्कोर आठ विकेट पर 87 रन हो गया था।

शिवम दुबे पारी के अंतिम पूर्व ओवर में येनसन की गेंद को उड़ाने की कोशिश में नौवें बल्लेबाज के रूप में लुंगी एंगिडी को शॉर्ट फाइन लेग पर 111 रन के स्कोर पर लपके गए और अगली गेंद पर जसप्रीत बुमराह (0 रन, 1 गेंद) एक्स्ट्रा कवर पर कप्तान मरक्रम के हाथों लपके गए और इसी के साथ भारत की पारी समाप्त हो गई। तेज गेंदबाज मार्को येनसन (4/22) और उपकप्तान बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज (3/24) ने धारदार गेंदबाजी की। भारत 18.5 ओवर में मात्र 111 रन पर ढेर हो गया और दक्षिण अफ्रीका को 76 रन से शानदार जीत मिल गई।

YuvaSahakar Desk

Recent Post