Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें, डीके शिवकुमार को सत्ता सौंप सकते हैं सिद्धारमैया केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर सहित 12 ठिकानों पर ईडी की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला, बेटी भी आरोपों के घेरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टायटंस को 92 रनों से दी पटखनी, IPL 2026 के फाइनल में पहुंची

पंजाब किंग्स की निगाहें हैदराबाद के खिलाफ लगातार चार हार के सिलसिले को तोड़ जीत दर्ज करने पर  

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए हैदराबाद के खिलाफ पिछली चार हारों का सिलसिला तोड़ने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पैट कमिंस की अनुपस्थिति में इशान किशन की अगुआई वाली हैदराबाद की टीम अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर वापसी की कोशिश करेगी।

Published: 16:37pm, 10 Apr 2026

-अभिषेक व हेड की सलामी जोड़ी से हैदराबाद को आतिशी पारियों की आस

-पंजाब के गेंदबाज विजय, येनसन, अर्शदीप व चहल हैदराबाद के खिलाफ कसौटी पर

नई दिल्ली, 10 अप्रैल, 2026: कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स की निगाहें आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछली लगातार चार हार के सिलसिले को शनिवार को तोड़ जीत दर्ज करने पर लगी हैं। कूपर कॉनोली के अर्द्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने अपने घर में गुजरात टाइटंस को बेहद संघर्षपूर्ण मैच में तीन विकेट से जीत से आगाज के बाद प्रियांश आर्य की 11 गेंद पर 39 रन की तूफानी पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्द्धशतक की बदौलत चेन्नै सुपर किंग्स को उसके घर में बड़े स्कोर वाले सीजन के दूसरे मैच में पांच विकेट से हराया।

पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ तीसरा मैच बारिश के चलते कोलकाता में अधूरा बेनतीजा खत्म होने से अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने मौजूदा सीजन में तीन में से मात्र एक मैच जीता है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स से अपने पिछले पांच में जिस तरह लगातार चार मैच जीते हैं उसकी कोशिश उसी दबदबे को आगे बढ़ाने की होगी। पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद से आखिरी मैच 2022 में मुंबई में बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ (3/26) और नाथन एलिस (3/40) से मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पांच विकेट से जीता था।

दिलचस्प बात है कि 2025 में हैदराबाद में पंजाब किंग्स के निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 245 रन के पहाड़ के स्कोर का पीछा करते सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की मात्र 55 गेंदों पर 141 रन की तूफानी पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच 9 गेंद के बाकी रहते मात्र दो विकेट पर 247 रन बना आठ विकेट से मैच जीता था। मौजूदा सीजन में रंगत पाने को जूझ रही अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी से सनराइजर्स हैदराबाद शनिवार को बीते बरस जैसी आतिशी पारियों की आस के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत को दोहराने की आस के साथ उतरेगी।

सनराइजर्स हैदराबाद के अपने नियमित कप्तान तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के चोट के चलते बाहर होना शुरू के तीनों मैच में बहुत अखरा है क्योंकि उसके बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज जयदेव उनाड़कट मौजूदा सीजन में चार-चार विकेट और नीतिश रेड्डी और पेन दो-दो विकेट चटकाने के बावजूद बहुत असर छोड़ने में नाकाम रहे हैं। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी के साथ मौजूदा सीजन में एक-एक अर्द्धशतक जड़ चुके पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऑस्ट्रेलिया के नवोदित ऑलराउंडर कूपर कॉनोली को अपने तुरुप के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के चोट के चलते आईपीएल से हटने के बाद जयदेव उनाड़कट, नीतिश रेड्डी और पेन जैसे तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति और हर्ष दुबे जैसे स्पिनर के बूते रोकना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खासी मुश्किल चुनौती होगी।

पंजाब किंग्स के पास दिल्ली के बाएं हाथ के प्रियांश आर्य और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में ऐसी तूफानी सलामी जोड़ी है जो कि अपने दम पर पॉवरप्ले में ही तूफानी आगाज कर सनराइजर्स हैदराबाद का गणित बिगाड़ सकती है। वहीं मूलतः पंजाब के बाशिंदे और न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम की पिच के मिजाज से वाकिफ अभिषेक शर्मा अपने सलामी जोड़ीदार ट्रेविस हेड के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी आगाज कर उसी तरह जीत दिला सकते हैं, जिस तरह उन्होंने बीते बरस हैदराबाद में दिलाई थी।

अभिषेक, हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी और अनिकेत वर्मा के रूप में शीर्ष और मध्यक्रम में आधा दर्जन बल्लेबाजों में से आधे भी चल गए तो सनराइजर्स हैदराबाद पहाड़ का स्कोर खड़ा करने और पहाड़ से स्कोर को पार भी करने का दम रखती है। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन में से जो दो मैच हारे उसमें शुरू में लड़खड़ाने के बाद कप्तान इशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी के अर्द्धशतकों की बदौलत जिस तरह आखिर तक लड़ने का जज्बा दिखाया है उससे पंजाब किंग्स के लिए चुनौती कतई आसान नहीं रहने वाला है।

पंजाब किंग्स के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे कामयाब रहे विजय कुमार व्यस्क (5 विकेट), मार्को येनसन (दो विकेट), जेवियर बार्टलेट (3 विकेट) जैसे तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति के साथ आईपीएल के इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाज चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (3) हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाजों के खिलाफ कसौटी पर होंगे। पंजाब के लिए अपने तुरुप के अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का शुरू के तीन मैचों में दस ओवर में 99 रन देकर एक विकेट न चटका पाना जरूर चिंता का सबब है।

पंजाब किंग्स को केकेआर के खिलाफ कोलकाता में मैच अधूरा ही बेनतीजा समाप्त होने पर अंक बांटने पड़े और उसके तीन मैचों में शुरू के दो मैचों में दो जीत के साथ तीन मैचों से पांच अंक हैं। वहीं अपने नियमित कप्तान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के आईपीएल से बाहर होने पर इशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अपने तीन में से मात्र एक मैच केकेआर के खिलाफ उसके घर में 65 रन से ही जीत पाई जबकि उसे पहले मैच में आरसीबी से बेंगलुरू में पहले मैच में छह विकेट से और अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स से पिछले और तीसरे मैच में पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी।

हमारे खिलाड़ी दबाव से निपटना जानते हैं: श्रेयस अय्यर

सीएसके के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘हमने ड्रेसिंग रूम में यह फैसला किया कि हम ऐसी ब्रैंड की क्रिकेट खेलने जा रहे हैं जिसमें हम बाहर के लोगों को नहीं बल्कि आपस में एक दूसरे को ही प्रभावित कर सकें। इससे मैच में हमारी सोच एकदम साफ हो जाती है। दरअसल बाहर किसी को प्रभावित करने की बजाय हम एक दूसरे को चुनौती देना चाहते हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि शुरू के दो मैचों में लगभग हर किसी को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इससे टीम को बहुत आत्मविश्वास मिलता है। जब भी हमारी टीम दबाव में फंसती है तो हमारे खिलाड़ी यह जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है।’

हर्ष दुबे से आगे भी बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद: इशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने हैदराबाद में मेहमान लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों तीसरे मैच में पांच विकेट से हार के बाद कहा, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच अच्छा रहा। हालांकि हम इस मैच में पर्याप्त स्कोर नहीं बना पाए। हमारे गेंदबाजों ने योजना के मुताबिक गेंदबाजी की और क्षेत्ररक्षकों ने भी मुस्तैदी दिखाई पर एक-दो चौके मैच का नतीजा पलट सकते थे। शुरुआत में ही चार विकेट गंवाने से हम पर दबाव बन गया लेकिन हेनरिक क्लासेन और नीतिश रेड्डी ने अर्द्धशतक जड़ स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाने में मदद की। लखनऊ सुपर जायंट्स जब विकेट गंवा रही थी तब उसके कप्तान ऋषभ पंत ने बढ़िया पारी खेली। हमारे लिए कम स्कोर का बचाव करना मुश्किल था लेकिन हमारे लिए अच्छा यह रहा कि हमने मैच को आखिरी ओवर तक खींचा। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उम्मीद करते हैं वह इसे आगे भी जारी रखेंगे।’

शनिवार का मैच: पंजाब किंग्स वि सनराइजर्स हैदराबाद (न्यू चंडीगढ़, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से)।

YuvaSahakar Desk