Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

बॉश के कहर से द.अफ्रीका ने UAE को 6 विकेट से हरा लगाया जीत का ‘चौका’

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 4 विकेट से हराकर पूल डी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश (3/12) और ऑनरिक नोकिया के घातक स्पेल ने यूएई को 122 रनों पर सीमित कर दिया। जवाब में रेयान रिकल्टन और डिवाल्ड ब्रेविस की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अब दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 के पहले मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रुख करेगी।

Published: 16:42pm, 18 Feb 2026

तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश (3/12) के गेंद से कहर से लगातार तीन जीत के साथ सुपर 8 में स्थान पक्का कर चुकी दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को बारिश से बाधा के बावजूद चार विकेट से हरा कर पूल डी में अपना अभियान जीत के चौके के साथ शीर्ष पर रह कर समाप्त किया। दक्षिण अफ्रीका अब 22 फरवरी रविवार को अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप 1 में पहले सुपर 8 मैच से भिड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका की तरह भारत ने भी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की तरह ग्रुप ए में शुरू के तीनों मैच जीत कर सुपर 8 में स्थान पक्का किया था।

मैन ऑफ द मैच दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बॉश ने कहा, ‘मैंने एकदम सहज होकर गेंदबाजी की। पिच में शुरू में कुछ उछाल था और हमने आपस में बराबर बात की और इससे मेरा काम आसान हो गया। मेरे साथी खिलाड़ी बेहतरीन हैं और उनसे बहुत सीख सकता हूं। मैंने कुछ वक्त बल्लेबाजी की रणनीति समझने में बिताने के बाद उसी के मुताबिक योजना बनाई। शुरू में कुछ नर्वस था लेकिन हमें पिच की बाबत अच्छी जानकारी थी। आसमान पर छाई बदली से भी मदद मिली।’

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कार्बिन बॉश (3/12) और ऑनरिक नोर्टजे (2/28) ने रफ्तार के साथ धार दिखाई आपस में पांच विकेट बांट कर अलीशान शराफू की 38 गेंदों पर एक छक्के और पांच चौकों की मदद से 45 रन की तेज पारी के बावजूद टॉस जीत कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को पहले बल्लेबाजी की दावत देकर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन पर रोक दिया।

यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम (22 रन, 12 गेंद, 4 चौके) दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे की मिडल और लेग स्टंप पर पड़ी गेंद को स्वीप करने से चूके और अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया और यूएई ने पहला विकेट पारी के पांचवें ओवर में 38 रन पर खो दिया।

आर्यंश शर्मा (13 रन, 17 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश की पटकी और शरीर पर आती कोण बनाती गेंद को पुल करने की कोशिश में मिडविकेट पर माफका को कैच थमा बैठे और यूएई ने दूसरा विकेट छठे ओवर में 42 रन पर खो दिया।

शोएब खान (6 रन, 11 गेंद) ने रफ्तार के सौदागर कॉर्बिन बॉश की पिच होने के बाद खतरनाक ढंग से उछली गेंद पर बल्ला अलग नहीं कर पाए और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे और यूएई ने दसवें ओवर में तीसरा विकेट 64 रन पर गंवा बैठे।

सैयद हैदर (6 रन, 15 गेंद) तेज गेंदबाज ऑनरिक नोर्टजे की शरीर पर आती गेंद को पुल करने की कोशिश में माफका को कैच थमा बैठे और पारी के 14वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट 82 रन पर खो दिया।

इससे पहले अलीशान शराफू ने नोर्टजे के दूसरे ओवर में एक चौके और छक्के सहित 12 रन बनाए। शराफू को पहले तेज गेंदबाज माफका के बाउंसर पर उनकी गेंद उनके हेलमेट पर लगी और इसके बाद बॉश की खतरनाक ढंग से उछली गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी। शराफू ने बॉश की शॉर्ट गेंद को उड़ाने की कोशिश की लेकिन डीप थर्डमैन पर नोर्टजे ने उनका कैच टपका दिया तब यूएई का स्कोर चार विकेट पर 103 रन था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अलीशान शराफू पारी के 18वें ओवर में नोर्टजे की कोण बनाती गेंद को पुल करने की कोशिश में माफका को डीप मिडविकेट पर कैच थमा आउट होकर पैवेलियन लौटे और यूएई ने पांचवां विकेट 114 रन पर खो दिया। मुहम्मद अरफान (11 रन, 18 गेंद) ने पारी के आखिरी ओवर में बॉश की तीसरी गेंद को पुल करने की कोशिश में जेसन स्मिथ को कैच थमा बैठे और यूएई ने छठा विकेट 119 पर खो दिया।

यूएई ने पॉवरप्ले में आक्रामक आगाज किया लेकिन वसीम के आउट होने के बाद उसकी रनों की रफ्तार धीमी हो गई। यूएई ने रनों की रफ्तार तेज करने की कोशिश की लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ यह नाकाम रही। ऑनरिक नोर्टजे, कार्बिन बॉश, कगिसो रबाडा और माफका ने रफ्तार के साथ गजब के नियंत्रण से गेंदबाजी कर यूएई के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया।

जवाब में अपने कप्तान एडन मार्करम (28 रन, 11 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) और क्विंटन डी कॉक (14 रन, 16 गेंद, तीन चौके) की सलामी जोड़ी 5.4 ओवर में 56 रन पर पैवेलियन लौट गई। मार्करम ने यूएई के बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली की पिच होने के बाद सीधी रहती फ्लैटेड गेंद को खेलने से चूके और दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट 32 रन पर खो दिया। क्विंटन डी कॉक ने तेज गेंदबाज मुहम्मद जवादुल्लाह की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में सैयद हैदर को कैच थमा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा विकेट 56 रन पर खो दिया।

रेयन रिकल्टन (30 रन, 16 गेंद, 2 छक्के व तीन चौके) व डिवाल्ड ब्रेविस (36 रन, 25 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) ने तीसरे विकेट की 49 रन की भागीदारी की बदौलत तेजी से स्कोर को 11वें ओवर में 105 रन पर पहुंचाया। तभी रिकल्टन ने लेग स्पिनर मुहम्मद फारुख की फ्लाइटेड गेंद को उड़ाने की कोशिश में डीप स्क्वायर पर पराशर को कैच थमा दिया और दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा विकेट खोया। ब्रेविस ने तेज गेंदबाज मुहम्मद अरफान की गेंद पर बदलू खिलाड़ी कौशिक को लॉन्ग ऑन पर कैच थमा बैठे और दक्षिण अफ्रीका ने चौथा विकेट 116 पर खोया।

ट्रिस्टन स्टब्स सात गेंद खेल कर छह और जेसन स्मिथ पांच गेंद खेल कर तीन रन बना कर अविजित रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बना कर मैच जीत लिया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post