Trending News

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती, अब UPI से होगा सीमा पार पैसा ट्रांसफर ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र NEET UG री-एग्जाम: वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 जगह पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र, GPS निगरानी और पासवर्ड से होगी सुरक्षा महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव भारत-नेपाल के रिश्तों को मिली नई मजबूती, अब UPI से होगा सीमा पार पैसा ट्रांसफर ऑपरेशन सिंदूर के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र NEET UG री-एग्जाम: वायुसेना के हेलिकॉप्टर 18 जगह पहुंचाएंगे प्रश्नपत्र, GPS निगरानी और पासवर्ड से होगी सुरक्षा महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये हुआ महंगा TMC के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की पार्टी भी छोड़ी 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

सिराज की जगह प्रसिद्ध आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में

मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए उन्हें आराम देकर उनकी जगह लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने मंगलवार को आयरलैंड में उसके खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज और मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 1 से 11 जुलाई तक पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

मोहम्मद सिराज के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए उन्हें आराम देकर उनकी जगह लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने मंगलवार को आयरलैंड में उसके खिलाफ बेलफास्ट में 26 और 28 जून को दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज और मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 1 से 11 जुलाई तक पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम और भारतीय टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज के कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए उन्हें इन दोनों टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

सिराज को आराम देने का फैसला लंबे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज से पहले शारीरिक रूप से आराम देने के मकसद से लिया गया है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ही आईपीएल में गुजरात टाइटंस से खेलते हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए अब तक मात्र 5 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल कर आठ विकेट चटकाए और अपना आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी से हारने वाली गुजरात टाइटंस के लिए सिराज ने 17 मैचों में 18 और प्रसिद्ध ने 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे। तुरुप के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी  कार्यभार प्रबंधन के चलते इन दोनों टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए आराम देकर टीम में में पहले ही शामिल नहीं किया गया है।

31 बरस के श्रेयस अय्यर भारत की  आयरलैंड और इंग्लैंड  के खिलाफ उसके घर में दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में कप्तानी संभालेंगे। श्रेयस अय्यर भारत को इस साल के शुरू में अपनी कप्तानी में आईसीसी टी 20 क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले सूर्य कुमार यादव की जगह भारत की टी 20 क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। लगातार दो आईपीएल में धमाल वाले 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी को भी श्रेयस की अगुआई वाली आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलने जाने वाली भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने पर आयरलैंड और इंग्लैंड में उसके खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज मे भारत की तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई 84 मैचों में 127 विकेट ले सबसे कामयाब  अर्शदीप सिंह के साथ चोट के बाद वापसी कर रहे हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ही संभालेंगे। हर्षित राणा ने 9 टी अंतर्राष्ट्रीय मैचों 9 विकेट चटकाए हैं।प्रसिद्ध और सिराज दोनों ही अफगानिस्तान से सोमवार न्यू चंडीगढ़ में इकलौता क्रिकेट टेस्ट मैच एक पारी और 300 रन से जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। प्रसिद्ध अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से धर्मशाला में शुरू हो रही तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा है। भारत ने जसप्रीत बुमराह के साथ सिराज को भी इस वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए आराम दिया है।

भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम है :  श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर) ,वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई,  हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव,  प्रसिद्ध कृष्णा।

YuvaSahakar Team