Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

CA इंटरमीडिएट में शार्दुल बने ऑल इंडिया टॉपर, महज 8.47% अभ्यर्थी हुए सफल

CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब CA फाइनल की ओर बढ़ेंगे और आर्टिकलशिप व प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे

Published: 15:19pm, 24 Jun 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में से एक है। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 33,304 अभ्यर्थियों में से केवल 2,820 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इस प्रकार कुल पास प्रतिशत मात्र 8.47 प्रतिशत रहा।

इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। उन्होंने 600 में से 531 अंक प्राप्त किए, जो 88.50 प्रतिशत हैं। कोच्चि के अभिनव सतीश 530 अंकों (88.33 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुंबई के तीर्थ जैन ने 519 अंक (86.50 प्रतिशत) हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की।

CA इंटरमीडिएट

ICAI के आंकड़ों के अनुसार, ग्रुप-I में 91,237 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 9,350 सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 10.25 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-II में 64,381 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 10,372 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 16.11 प्रतिशत रहा।

परीक्षाएं संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई थीं। ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को संपन्न हुई थीं।

उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CA इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी अब CA फाइनल की ओर बढ़ेंगे और आर्टिकलशिप व प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। बेहद कम सफलता दर के बीच यह उपलब्धि न केवल टॉपर्स की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा भी है कि सही रणनीति, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk