Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

DSSSB में 1979 पदों पर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

Published: 12:16pm, 10 Jun 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर , टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती अभियान के तहत कुल 1979 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 997 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 328 पद, अनुसूचित जाति के लिए 278 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 126 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 250 पद आरक्षित किए गए हैं।

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा विभिन्न पदों के अनुसार 27, 30 और 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी वर्ग को 35 प्रतिशत तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk