Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

यूपी के सहकारी बैंक आरबीआई रिपोर्ट में अव्वल, लाभ में वृद्धि और NPA में कमी

आरबीआई की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024-25 में राज्य सहकारी और जिला सहकारी बैंकों की वित्तीय सेहत के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। लाभ, वसूली दर और एनपीए नियंत्रण के मोर्चे पर यूपी कई बड़े राज्यों से आगे निकलते हुए देश के शीर्ष लाभ अर्जक राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

Published: 12:16pm, 02 Jan 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए जारी राज्य सहकारी बैंकों और जिला सहकारी बैंकों की वित्तीय रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से लाभ, वसूली दर और एनपीए नियंत्रण जैसे प्रमुख वित्तीय मानकों में प्रदेश ने कई अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सहकारी बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2023-24 में 73 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर लगभग 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस प्रकार लाभ में लगभग 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं एनपीए अनुपात 3.1 प्रतिशत से घटकर 2.7 प्रतिशत पर आ गया है, जो राष्ट्रीय औसत 4.8 प्रतिशत की तुलना में काफी बेहतर है। वसूली दर भी 98.4 प्रतिशत दर्ज की गई, जो देश के अधिकांश बड़े राज्यों से अधिक है।

जिला सहकारी बैंकों ने भी दर्ज की बड़ी उपलब्धि

प्रदेश के 50 जिला सहकारी बैंक भी मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ लाभ में रहे। पिछले वित्त वर्ष में लगभग 7 बैंक घाटे में थे, जबकि वर्ष 2024-25 में सभी बैंक लाभ में आ गए। इनका कुल लाभ 11 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 186 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। एनपीए अनुपात 6.3 प्रतिशत से घटकर 5.8 प्रतिशत पर आ गया, जबकि वसूली दर 79.3 प्रतिशत से बढ़कर 81.2 प्रतिशत हो गई, जो राष्ट्रीय औसत 76.4 प्रतिशत से अधिक है। इससे स्पष्ट होता है कि प्राथमिक स्तर पर ऋण गुणवत्ता और वसूली प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

पश्चिमी और मध्य यूपी का प्रदर्शन बेहतर

रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष पांच लाभ अर्जक राज्यों में शामिल है। हालांकि महाराष्ट्र की तुलना में लाभ अभी कम है, लेकिन वृद्धि दर लगातार मजबूत बनी हुई है। आरबीआई ने उल्लेख किया है कि यूपी की वसूली दर देश में शीर्ष श्रेणी की है, जो ग्रामीण क्रेडिट प्रणाली की मजबूती और सुशासन का संकेत है। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के बैंकों का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर रहा है।

YuvaSahakar Desk