Trending News

पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू, समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित पेपर लीक पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, दोषियों के खिलाफ हुआ सख्त एक्शन सिक्किम टनल लैंडस्लाइड में अबतक 9 शव बरामद यूपीआई से जुड़े 55.49 करोड़ यूजर्स, वित्त वर्ष 2025-26 में ₹314.23 लाख करोड़ का लेनदेन कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन फिर शुरू, समर्थकों ने दोबारा मंच बनाया असम में बाढ़ का कहर, 5 लोगों की मौत, 15 जिलों में 3.63 लाख लोग प्रभावित

पीवी सिंधू ने जीता जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन खिताब, बनीं पहली भारतीय खिलाड़ी

पूर्व विश्व चैंपियन भारत की पी वी सिंधू ने मेजबान जापान की एकेन यामागुची को जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल फाइनल में लगातार गेम में 21-17, 21-17 से हरा कर खिताब जीत इतिहास रच दिया। पीवी सिंधू जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक भी गेम गंवाए बिना यह खिताब जीता है। सिंधू का 2024 में सैयद मोदी इंटरनैशनल बैडमिंटन में महिला एकल खिताब जीतने के बाद यह पहला खिताब है। इस खिताबी जीत से पीवी सिंधू अब दिल्ली में अगले महीने होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 में बड़े हौसले के साथ उतरेंगी।

Published: 11:07am, 20 Jul 2026

भारत की पीवी सिंधू ने अपनी तरह पूर्व विश्व चैंपियन अपने जापानी प्रशंसकों के सामने फाइनल में खेलने उतरी यामागुची के खिलाफ बेहद शांत खेल दिखाया। सिंधू ने पहला गेम 21-17से जीता और दूसरा गेम भी इसी अंतर से जीत पहली बार जापान ओपन में महिला एकल खिताब जीता।

पहली बार जापान ओपन में महिला एकल खिताब जीतने के बाद पीवी सिंधू ने कहा, ‘खिताब जीतने के बाद मेरी आंखों में आंसू थे क्योंकि मेरे लिए यह खिताब जीतना बहुत अहम था। मैं वाकई अपने खेल पर बहुत मेहनत कर रही थी। मुझे यकीन था मैं यह खिताब जीत सकती हूं। हालांकि बहुत से लोग सवाल कर रहे थे क्या हो रहा है। बावजूद इसके मुझे खुद पर, अपने परिवार, अपने बैडमिंटन उस्तादों और सपोर्ट स्टाफ पर भरोसा था।’

पीवी सिंधू का 2022 में सिंगापुर ओपन जीतने के बाद भारत के बाहर यह पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है।2019 की विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने बासेल में जीते ऐतिहासिक स्वर्ण पदक सहित  पांच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं। पीवी सिंधू को जापान की नोजोमी ओकुहारा के क्वॉर्टरफाइनल में हटने से सेमीफाइनल में जगह मिली थी। पीवी सिंधू ने अंतिम चार में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन चेन यूफेई को 21-10, 15-10 से हराया। सेमीफाइनल के अधबीच ही चेन चोट के चलते हट गई।

YuvaSahakar Team