Trending News

लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से हुआ पास, डिपुटेशन के नियम तय होंगे, विपक्ष कर रहा विरोध पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में घट रही है बेरोजगारी, 61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा देश में जातिगत जनगणना जारी, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और HM शाह ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना नक्सल मुक्त घोषित हुआ भारत, गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में की घोषणा, कहा- जो हथियार उठाएगा वो कीमत चुकाएगा लोकसभा में आज CAPF बिल पेश होगा, राज्यसभा से हुआ पास, डिपुटेशन के नियम तय होंगे, विपक्ष कर रहा विरोध पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में घट रही है बेरोजगारी, 61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा देश में जातिगत जनगणना जारी, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और HM शाह ने भरा ऑनलाइन फॉर्म, देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना नक्सल मुक्त घोषित हुआ भारत, गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में की घोषणा, कहा- जो हथियार उठाएगा वो कीमत चुकाएगा

CSK के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा अपना वर्चस्व बनाए रखने उतरेगी पंजाब किंग्स 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को हराकर शानदार आगाज़ किया है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ की सीएसके राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी हार के बाद वापसी की तलाश में है।

Published: 16:44pm, 02 Apr 2026

श्रेयस अय्यर की अगुआई में अपने घर में गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से रोमांचक जीत से आगाज़ करने वाली पिछली उपविजेता पंजाब किंग्स अब बीते सीजन में आखिरी स्थान पर रहने वाली चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) को भी शुक्रवार को आईपीएल 2026 में उसके घर चेन्नै में हरा उसके खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा कर अपना वर्चस्व बनाए रखने के मकसद से उतरेगी। कप्तान श्रेयस अय्यर की 72 रन की बेहतरीन पारी से पंजाब किंग्स ने बीते बरस सीएसके को रोमांचक मैच में चेन्नै में दो गेंद के बाकी रहते चार विकेट से और उससे पहले नवोदित प्रियांश आर्य के तूफानी शतक की बदौलत बड़े स्कोर वाले मैच में न्यू चंडीगढ़ में 18 रन से हराया था।

वहीं चेन्नै सुपर किंग्स को भारत की हाल ही में टी20 क्रिकेट विश्व कप की जीत के हीरो संजू सैमसन और शिवम दुबे, अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले आयुष म्हात्रे और सरफराज खान के रूप में अपने शीर्ष क्रम में राजस्थान रॉयल्स के नेंड्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और अपने पुराने स्टार रवींद्र जडेजा द्वारा चटकाए दो-दो विकेट के सामने 126 पर ढेर होने के बाद नए ‘वंडर ब्वॉय’ बरस के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्द्धशतक के चलते आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

पंजाब किंग्स ने भले ही गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत से आगाज़ किया लेकिन कूपर कॉनोली (72) को छोड़ कर जिस तरह से कप्तान श्रेयस अय्यर (18), प्रियांश आर्य (7), नेहाल वढेरा (3), मार्कस स्टोइनिस (0) और मार्को यानसन (9) के रूप में उसका मध्य और निचला क्रम ताश के पत्तों की तरह ढहा था, उससे चेन्नै सुपर किंग्स उससे अपने पिछले पांच में चार मैच हारने के बावजूद जीत की राह पर वापस लौटने की उम्मीद कर सकती है।

सीएसके संजू सैमसन व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और शिवम दुबे से अपने घर में बड़ी और लंबी पारियों की आस तथा अंशुल काम्बोज, खलील अहमद, मैट हेनरी और जैमी ओवरटन के रूप में तेज गेंदबाजों की अपनी चौकड़ी से धार व रफ्तार के साथ अफगानी स्पिनर नूर अहमद से बेहतरीन गेंदबाजी की आस कर पंजाब किंग्स के शीर्ष क्रम को सस्ते में आउट कर सकती है।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को खुद की जगह संजू सैमसन के साथ आयुष म्हात्रे से पारी का आगाज़ करा कर और डेवाल्ड ब्रेविस को मध्यक्रम में उतार कर पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट की चौकड़ी और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए वाले लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की लय बिगाड़ कर सीएसके बड़ा स्कोर खड़ा कर जीत की आस कर सकती है।

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार से आगाज़ करने के बाद ठीक ही कहा कि वह इसे भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। दरअसल पंजाब किंग्स की ताकत आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले मार्को यानसन और नौवें नंबर पर उतरने वाले जेवियर बार्टलेट जैसे उसके तेज गेंदबाज हैं। वहीं सीएसके को जीत की राह पर वापस लौटना है तो उसके शीर्ष क्रम में संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस, नवोदित विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मध्यक्रम में शिवम दुबे को क्रीज पर उतरते ही स्ट्रोक खेलने की बजाय कुछेक गेंद खेलने के बाद अपने स्ट्रोक खेलना ज्यादा बेहतर होगा। खासतौर पर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ यदि कुछ देर तक टिकने के बाद अपने स्ट्रोक खेलें तो वह सीएसके को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं। पंजाब किंग्स के लिए इसी चेन्नै के मैदान पर पंजाब किंग्स के लिए उसके तुरुप के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक सहित चार विकेट चटकाए थे।

युजवेंद्र चहल के साथ संजू सैमसन पहली बार सीएसके से जुड़ने से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं। ऐसे में संजू सैमसन सीएसके के लिए युजवेंद्र चहल के खिलाफ उनकी तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज, बाएं हाथ के खलील अहमद, मैट हेनरी और जेमी ओवरटन के रूप में तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ने अपने चेन्नै के चिदम्बरम स्टेडियम में यदि समझबूझ से गेंदबाजी कर पंजाब के प्रियांश आर्य व प्रभसिमरन की सलामी जोड़ी, कप्तान श्रेयस अय्यर और कूपर कॉनोली को सस्ते में आउट कर दिया तो फिर चेन्नै सुपर किंग्स जीत की राह पर वापस लौट सकती है।

‘पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की आस में उतरेंगे’

“हमारे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 2026 आईपीएल के पहले मैच में शुरू में खासतौर पर उसके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए स्थितियां कुछ मुश्किल थीं। मध्यम तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी मुश्किल थी ही, स्पिनरों को भी पिच से मदद मिल रही थी। हम अब शुक्रवार को अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। हमारी टीम में कई नौजवान बल्लेबाज हैं। हमारा आगाज़ कुछ उखड़ा रहा लेकिन हम इसे भुलाकर अब पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की आस में उतरेंगे। आज इम्पैक्ट खिलाड़ी के आने से अच्छा चुनौतीपूर्ण स्कोर क्या होगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि आईपीएल में टीमें 150-170 के स्कोर को आसानी से पार कर रही हैं।” – ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान, सीएसके

‘विजय वाकई बड़े मैच के खिलाड़ी हैं’

“कूपर कॉनोली ने कई जबरदस्त शॉट खेले और उनका गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान के खिलाफ खेला गया शॉट वाकई दर्शनीय था। हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अचानक जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए, आईपीएल में अक्सर ऐसा होता है लेकिन आपको ऐसे में जरूरत धैर्य बनाए रखने की होती है। हमारे लिए अच्छी बात यह रही कि तब बेहद शांत और धैर्य से खेल रहे कूपर कॉनोली क्रीज पर थे। तीसरे ओवर के बाद हमने महसूस किया कि पिच धीमी है। तभी अर्शदीप सिंह मेरे पास आए और बोले कि पिच पर गेंद कुछ रुक कर आ रही है और हमने जल्द से जल्द गेंद को पुरानी करने की कोशिश की। हमारे लिए तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख ने वहीं से हमारे लिए इस सीजन के पहले मैच में पिछले सीजन की शानदार गेंदबाजी जारी रखी और वह वाकई बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।” – श्रेयस अय्यर, कप्तान, पंजाब किंग्स

शुक्रवार का मैच: सीएसके बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नै, शाम साढ़े सात बजे से।

YuvaSahakar Desk