Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

PSEB 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने किया टॉप

लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया

Published: 14:15pm, 11 May 2026

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं। इस साल करीब 2.8 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 94.52% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का पास प्रतिशत 95.96% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23% रहा। ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का प्रदर्शन शहरी क्षेत्रों से बेहतर रहा। ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत 95.35% जबकि शहरी क्षेत्र का 92.98% दर्ज किया गया। वहीं गैर-सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा।

रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए हैं। हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं रिया रानी और बनी महेश शर्मा ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक बेवसाइट pseb.ac.in पर जाकर ‘PSEB Class 10 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें, फिर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk