Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

UP में 21 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, युवाओं में खुशी की लहर

नगरीय परिषदीय स्कूलों में 11,508 सहायक अध्यापकों के पद भरे जाएंगे, जबकि राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10,000 अनुदेशकों की भर्ती की तैयारी चल रही है

Published: 11:32am, 19 May 2026

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग राज्य में बड़े स्तर पर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। विभाग नगरीय परिषदीय स्कूलों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली पड़े हजारों पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरने जा रहा है, जिससे बेरोजगार युवाओं में नई उम्मीद जगी है।

21,508 पदों पर होगी भर्ती

जानकारी के अनुसार प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग दो बड़े स्तरों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। नगरीय परिषदीय स्कूलों में 11,508 सहायक अध्यापकों के पद भरे जाएंगे, जबकि राज्य के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10,000 अनुदेशकों की भर्ती की तैयारी चल रही है। इस प्रकार कुल 21,508 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों से रिक्त पदों का पूरा विवरण जुटाकर संबंधित चयन आयोग को भेज दिया है।

शहरी स्कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी

इस मेगा भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के परिषदीय स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करना है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। विभाग का मानना है कि नई नियुक्तियों से स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात बेहतर होगा और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक यदि आने वाले समय में छात्रों की संख्या बढ़ती है, तो पदों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और जल्द पूरा करने के संकेत दिए हैं।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा हो सकती है। हालांकि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न जैसी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

YuvaSahakar Desk