Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PM Kisan Yojana: भागलपुर से पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, 9.8 करोड़ किसानों के खाते में आए 22,000 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की 19वीं किस्त ट्रांसफर किए। देश के 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसमें से बिहार के किसानों के खातों में 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।

Published: 16:48pm, 24 Feb 2025

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिये किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की 19वीं किस्त ट्रांसफर किए। देश के 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसमें से बिहार के किसानों के खातों में 1,600 करोड़ रुपये की राशि डाली गई।

पीएम किसान की 18वीं किस्त के रूप में किसानों के खातों में 20,665 करोड़ रुपये दिए गए थे। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये पंजीकृत और पात्र किसानों को दिए जाते हैं। योजना शुरू होने के बाद से अभी तक लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। 19वीं किस्त जारी होते ही यह राशि कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह सहित अन्य नेता शामिल थे। प्रधानमंत्री ने इसी कार्यक्रम में बरौनी में बरौनी डेयरी द्वारा स्थापित एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का उद्घाटन किया जिसकी दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 2 लाख लीटर है। साथ ही, मोतिहारी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 36.45 किलोमीटर की एक रेल लाइन जिसकी लागत 526 करोड़ रुपये है और एक रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।

YuvaSahakar Team

Recent Post