Trending News

मौसम: देश में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले 9 दिन और ज्यादा रहेगी गर्मी, हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा, विशेषज्ञों ने दी शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने वाली चीजों का सेवन करने की सलाह पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, 2.61 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोत्तरी असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश, लिव इन रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, बहु विवाह पर पूरी तरह रोक राष्ट्रपति भवन में आज होगी पद्म अवॉर्ड सेरेमनी, 66 हस्तियां होंगी सम्मानित, 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौसम: देश में आज से शुरू हुआ नौतपा, अगले 9 दिन और ज्यादा रहेगी गर्मी, हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा, विशेषज्ञों ने दी शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने वाली चीजों का सेवन करने की सलाह पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, 2.61 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोत्तरी असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश, लिव इन रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, बहु विवाह पर पूरी तरह रोक राष्ट्रपति भवन में आज होगी पद्म अवॉर्ड सेरेमनी, 66 हस्तियां होंगी सम्मानित, 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें योग्यता, फीस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

इस बार यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए DigiLocker और API Setu प्लेटफॉर्म को जोड़ा है

Published: 17:20pm, 25 May 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजी कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 16 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 जून तय की गई है। छात्र यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पीजी एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

रजिस्ट्रार ऑफिस के अनुसार जो छात्र फिलहाल अपने ग्रेजुएशन के तीसरे या चौथे वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी दो वर्षीय मास्टर्स प्रोग्राम्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एडमिशन के लिए उन्हें तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

एडमिशन के लिए CUET-PG 2026 जरूरी

DU के पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET (PG) 2026 परीक्षा देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

सामान्य, OBC-NCL और EWS वर्ग के छात्रों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड जरूरी है। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

DU में 82 मास्टर्स कोर्स उपलब्ध

दिल्ली यूनिवर्सिटी की 16 फैकल्टीज में हर साल लगभग 6.5 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं। यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 86 विभाग और 91 कॉलेज आते हैं। इस बार यूनिवर्सिटी कुल 82 मास्टर्स प्रोग्राम्स में एडमिशन दे रही है। छात्र कोर्स और फैकल्टी से जुड़ी जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना होगा

अनारक्षित, OBC और EWS वर्ग के छात्रों को प्रति कोर्स 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह फीस 100 रुपए प्रति कोर्स रखी गई है।

DigiLocker और API Setu से आसान होगी प्रक्रिया

इस बार यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए DigiLocker और API Setu प्लेटफॉर्म को जोड़ा है। इसके जरिए छात्रों का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, माता-पिता का नाम और CUET स्कोर जैसी जानकारी अपने-आप पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी। इससे आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा तेज और सरल होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

छात्रों को सबसे पहले DU के पीजी एडमिशन पोर्टल pgadmission.uod.ac.in पर जाना होगा। वहां ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से अकाउंट बनाकर लॉग-इन करना होगा। इसके बाद CUET (PG) 2026 की डिटेल्स के साथ पर्सनल और एकेडमिक जानकारी भरनी होगी। नए नियमों के तहत कई जानकारियां DigiLocker या API Setu से ऑटो-फेच की जा सकती हैं।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

आवेदन के दौरान छात्रों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, UG डिग्री या लेटेस्ट मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सिग्नेचर अपलोड करने होंगे।

सीट एलोकेशन और एडमिशन प्रक्रिया

आवेदन पूरा होने के बाद छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज चुनकर प्रेफरेंस ऑर्डर लॉक करना होगा। सीटों का आवंटन CUET (PG) स्कोर, आरक्षण नियम और छात्रों की प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा।

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा कर सीट स्वीकार करनी होगी। यदि पहली पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है तो छात्र “फ्रीज” या “फ्लोट/अपग्रेड” विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद अगले राउंड की सीट एलोकेशन सूची जारी की जाएगी और अंतिम चरण में कॉलेज जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।

एक वर्षीय PG प्रोग्राम्स के लिए अलग पोर्टल

यूनिवर्सिटी ने बताया है कि नई शिक्षा नीति यानी NEP 2020 के तहत शुरू किए गए एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम्स के लिए जल्द ही अलग पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। छात्रों को नियमित रूप से admission.uod.ac.in वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

आरक्षण नीति भी लागू

DU में OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। SC और ST छात्रों के लिए कुल 22.5 प्रतिशत आरक्षण लागू है, जिसमें SC को 15 प्रतिशत और ST को 7.5 प्रतिशत सीटें मिलेंगी। इसके अलावा EWS वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण रहेगा।

PwBD उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक कोर्स में 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी और इनके लिए अलग से सीट एलोकेशन रिजल्ट जारी किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk