सहकारिता मंत्रालय ने नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया (NCUI) के मुख्य कार्यकारी का अतिरिक्त प्रभार पंकज श्रीवास्तव को सौंपा है। यह जिम्मेदारी उन्हें 28 फरवरी 2026 को सुधीर महाजन के सेवानिवृत्त होने के बाद दी गई है।
पंकज श्रीवास्तव वर्तमान में सहकारिता मंत्रालय में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वे 2007 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं और मंत्रालय के CTP डिवीजन में सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
पंकज श्रीवास्तव यह अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक या नियमित नियुक्ति होने तक संभालेंगे। यह व्यवस्था संक्रमण काल के दौरान NCUI के कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। उनके नियुक्ति आदेश शुक्रवार को जारी किए गए।
NCUI देश में सहकारी आंदोलन का शीर्ष संगठन है, जो सहकारी संस्थाओं के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और नीति समर्थन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह संस्था देशभर में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।


