Trending News

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, भ्रामक जानकारी फैलने से रोकने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

ग्रामीण सेवा वितरण में PACS की भूमिका अहम, डिजिटल इकोसिस्टम पर काम कर रहा है सहकारिता मंत्रालय: आशीष के. भूटानी

भूटानी ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय सहकारी ढांचे के तहत एक मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की प्रक्रिया में है

Published: 13:19pm, 20 Jan 2026

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सचिव आशीष के. भूटानी ने 13वें राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक कृषि साख समितियां (PACS) ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने PACS को किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए बहु-सेवा प्रदान करने वाली मजबूत जमीनी संस्थाएं बताया।

भूटानी ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय सहकारी ढांचे के तहत एक मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की प्रक्रिया में है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) सहित कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और लाभों की सुचारू एवं एकीकृत डिलीवरी में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित शासन से पारदर्शिता, दक्षता और योजनाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। भूटानी ने आश्वासन दिया कि सहकारिता विभाग PACS के माध्यम से PMFBY योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विस्तार के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल PACS को सशक्त बनाएगी, किसानों की कवरेज बढ़ाएगी और समावेशी एवं सतत ग्रामीण विकास में सहकारी क्षेत्र की भूमिका को और मजबूत करेगी।

Diksha