Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की डॉग लवर्स की याचिका, सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, कहा- आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय मौसम: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में हीट वेव का अलर्ट, बिहार, बंगाल और ओडिशा में भी लू का अलर्ट देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में आंशिक बढ़ोत्तरी, लगभग 90-90 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 15 मई को की गई थी 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी UPSC एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद आएगी Answer Key हरियाणा के सभी NCR जिलों में कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी कंपनियों की पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की एंट्री पर ब्रेक, CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों से ही चलेंगी ओला-उबर और डिलीवरी सर्विस वाली गाडियां

हमारी टीम में है ICC टी-20 महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने की क्षमता: हरमनप्रीत कौर

Published: 16:54pm, 04 May 2026

– हम पर न कोई दबाव, न ही अतिरिक्त बोझ, न ही हम अति आत्मविश्वास में हैं
– टी 20 क्रिकेट में पॉवरप्ले बेहद अहम, बहुत हद तय करते हैं मैच का रुख

नई दिल्ली, 4 मई, 2026: भारत को अपनी कप्तानी हाल ही में अपनी धरती पर आईसीसी वन डे महिला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाली  हरमनप्रीत कौर लगातार पांचवें आईसीसी टी 20 महिला विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘बेशक ,मैं अपनी इस भारतीय टीम को आईसीसी टी 20 महिला विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार मानती हूं। हमारी भारतीय टीम में टी महिला टी 20 विश्व कप खिताब जीतने की क्षमता है। हम पर न कोई दबाव है न ही अतिरिक्त बोझ और न ही हम अति आत्मविश्वास में है।  टी 20 विश्व कप सभी मैच अहम है और इनमें जरा सी भी ढील की गुंजाइश नहीं है। हर टीम बेहतर हुई है और दिन विशेष पर कोई भी टीम किसी भी अन्य टीम को हरा सकती है।  हम बढ़िया ढंग से तैयारी करनी होगी। हमें हर मैच में सकारात्मक सोच के साथ उतरना होगा। हमें अच्छी योजना बना कर दिन विशेष पर उसे अमली जामा पहनाना होगा।’

भारत की कप्तान हरमन ने कहा कि पिछले टी 20 विश्व कप में बदकिस्मती हम बतौर टीम बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस बात को जेहन में रख कर हम तभी से शिद्दत से तैयारी में जुटे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को छोड़ कर हमें सभी में कामयाबी मिली है। बेशक दबाव के साथ कुछ बेचैनी भी होगी ही, बावजूद इसके अहम यह है कि हम बड़े टूर्नामेंट के लिए जेहनी रूप से खुद को कैसे तैयार करते हैं। साथ ही हमारी टीम में हर कोई खुद को कैसे बढ़िया स्थिति में रखता है। जो बीत चुका, वह अतीत है। अब हमें बस सही काम बार बार करते रहना है।

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के हाथों पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज हारने पर टीम की चिंताओं को दरकिनार करते हुए कहा,‘ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजों का काम सबसे मुश्किल होता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में सीरीज इकलौती ऐसी सीरीज थी जहां हमारी गेंदबाज बढ़िया गेंदबाजी नहीं कर पाईं। मैं केवल एक सीरीज के आधार पर अपनी खिलाड़ियों को नहीं आंकूगीं। दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ सीरीज से हमने बहुत कुछ सीखा। हम अब शिविर में मिलकर मेहनत करेंगे। टी 20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैचों की सीरीज हमारे लिए तैयारी के लिए बहुत बढ़िया है। टी 20 क्रिकेट से पहले हमारा फोकस पॉवरप्ले में बल्ले से गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन पर है। टी 20  क्रिकेट में पॉवरप्ले वाकई बेहद अहम है। बल्लेबाजी पॉवरप्ले में हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा रन बनाने और गेंदबाजी पॉवरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन विकेट चटकाने पर है। पॉवर प्ले मैच का रुख बहुत हद तक  तय करते हैं इसलिए हम पॉवरप्ले के दौरान कड़ी मेहनत करना चाहेंगे। बेशक अमनजोत कौर घुटने की चोट से बाहर हमारी बेहद अहम खिलाड़ी थी। किसी भी खिलाड़ी के लिए उनका स्थान लेना खासा मुश्किल है। हम उनकी जगह भारती फूलमाली को आजमा रहे हैं।  जब भी मौका मिला है उन्होंने खुद को साबित करने की कोशिश की है और महिला प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खुद को साबित कर अहम मैच भी जिताए हैं।हमें छठे अैर सातवें नंबर पर उसकी बैटर के रूप में देख रहे हैं। नंदिनी भी महिला प्रीमियर लीग में  अपने बढ़िया प्रदर्शन से खुद को साबित कर चुकी है और विकेट चटकाने में सबसे उपर रही।चोट के चलते अपनी कई प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने के अब टीम में शामिल नई खिलाड़ियों के मुझे कसौटी पर खरा उतरने की उम्मीद है।’

भारतीय महिला टीम हालांकि अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मेजबान टीम से पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज 1-4 से हार गई थी। मुख्य सीनियर महिला राष्ट्रीय चयनकर्ता भारत की पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ऑलराउंडर अमिता शर्मा ने कहा, ‘ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर मेजबान टीम के खिलाफ हमारी गेंदबाजी कुछ ढीली रही। हमारी गेंदबाज वहां विकेट नहीं चटका पाई। वहां दक्षिण अफ्रीका के लिए उसकी प्रमुख बैटर लॉरा वुलफर्ट ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए। हमने इसीलिए अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने की कोशिश की है। हमने जल्द विकेट चटकाने के लिए दो और गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। हमने इसीलिए टी 20 विश्व कप के लिए अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने पर के कुछ और गेंदबाजों को टीम में शामिल किया। हमारी कप्तान और कोच की सोच शुरू में ही विकेट चटकाने की है।

YuvaSahakar Desk