Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

ओडिशा में 436 वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती, 24 जुलाई से आवेदन शुरू

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के तहत वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन और अतिरिक्त वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Published: 12:21pm, 20 Jul 2026

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के तहत वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन और अतिरिक्त वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन के 436 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक OPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के तहत SEBC के 62, अनुसूचित जाति (SC) के 141 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 233 पद शामिल हैं। कुल रिक्तियों में 144 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों का चयन 26 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BVSc & AH (बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री) की डिग्री होना अनिवार्य है। विदेश से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (VCI) का समकक्षता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, ओडिशा वेटरिनरी प्रैक्टिशनर्स एक्ट, 1970 के तहत वैध पंजीकरण भी आवश्यक है।

उम्मीदवार की आयु 21 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले SEBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

सामान्य और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST और PwD अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को ORSP नियम, 2017 के तहत लेवल-12 में 56,100 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Jitendra