Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

‘पीएम श्री’ योजना के तहत ओडिशा के स्कूलों का होगा कायाकल्प, 800 स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल

इन स्कूलों में आधुनिक बुनियादी ढांचा, डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम और नवीन शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

Published: 12:35pm, 13 Apr 2026

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में एक बड़ी घोषणा की है। रविवार को क्योंझर जिले के कुशलेश्वर सरकारी हाईस्कूल में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी “पीएम स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया” (PM SHRI) योजना के तहत प्रदेश के लगभग 800 स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

आधुनिक बुनियादी ढांचे पर जोर

मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताते हुए कहा कि इन चयनित स्कूलों को केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवीन शिक्षण पद्धतियों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन संस्थानों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और उन्नत प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी प्रतिस्पर्धात्मक युग में पीछे न रहें।

शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं

छात्रों और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, “शिक्षा को केवल रोजगार प्राप्त करने के साधन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए; यह सर्वांगीण व्यक्तित्व और जीवन निर्माण का एक सशक्त माध्यम है।” उन्होंने वर्तमान प्रतिस्पर्धी माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि आज के युग में किताबी ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास (Skill Development), रचनात्मकता और मौलिक विचारों का होना अनिवार्य है। उन्होंने कुशलेश्वर स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहाँ नैतिकता और अनुशासन जैसे मूल्यों पर दिया जाने वाला जोर सराहनीय है।

बजट और शिक्षक भर्ती की रूपरेखा

राज्य की शैक्षिक प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ने वित्तीय आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के बजट में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के लिए 31,997 करोड़ रुपये से अधिक का भारी-भरकम प्रावधान किया है।

शिक्षण कार्य को सुचारू बनाने के लिए सरकार जनशक्ति बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। सीएम ने जानकारी दी कि पिछले डेढ़ वर्षों में लगभग 20,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि निकट भविष्य में 45,000 और शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने हर पंचायत में ‘गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक स्कूल’ स्थापित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

क्या है पीएम श्री योजना?

पीएम श्री (PM SHRI) एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना है, जहाँ छात्रों को विविध अनुभव प्राप्त हों। यह योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप स्कूलों को अधिक समावेशी और संसाधन संपन्न बनाने पर केंद्रित है।

YuvaSahakar Desk