Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मिला प्रमाण-पत्र

कौशल विकास परियोजना के तहत ‘हरियाणा में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का सशक्तिकरण- आईजीएल की एक सीएसआर पहल’ में 330 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेवाड़ी स्थित एनवाईसीएस-कोविडा कौशल विकास केंद्र में आयोजित एक समारोह में इन युवाओं को प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

Published: 09:00am, 01 Mar 2025

कौशल विकास परियोजना के तहत ‘हरियाणा में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का सशक्तिकरण- आईजीएल की एक सीएसआर पहल’ में 330 युवाओं का कौशल प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। रेवाड़ी स्थित एनवाईसीएस-कोविडा कौशल विकास केंद्र में आयोजित एक समारोह में इन युवाओं को प्रमाण-पत्र सौंपा गया।

आईजीएल के सहयोग से नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (एनवाईसीएस) द्वारा चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को एफटीसीपी फील्ड तकनीशियन कंप्यूटिंग और पेरिफेरल्स, डीटीएच- सेट टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन और सर्विस टेकनीशियन और सिटी गैस पाइप फिटर कोर्स के प्रशिक्षण दिए गए। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं का सफलतापूर्वक कौशल विकास किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त ये युवा अब रोजगार या स्वरोजगार योग्य हो गए हैं। इन युवाओं को 15 जनवरी को कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिया गया।

इस समारोह में एनवाईसीएस की ओर से परियोजना की मुख्य विशेषताओं और प्रमुख उपलब्धियों के साथ परियोजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। एनवाईसीएस के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार ने अपने विचार साझा करते हुए प्रशिक्षित युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कौशल विकास कार्यक्रम में अपने 15 वर्षों के अनुभव को साझा किया। इन युवाओं को नई दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल से सशक्त युवा ही विकसित भारत का भविष्य बनेंगे। इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने युवाओं के साथ अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवा अपने कौशल में सुधार कर सकते हैं। कौशल विकास से लैस युवा नौकरी करने की बजाय खुद नौकरी देने वाले बन सकते हैं।

प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के दौरान आईजीएल के सीएसआर प्रमुख पीआर राजेश, एमसी सचिव नरेंद्र यादव, मॉर्लिंग ग्लोबल के निदेशक बिनीत कुमार ने भी अपने विचार साझा किए।

YuvaSahakar Team

Recent Post