Trending News

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

NTA ने जारी किया JEE Main 2027 का विषयवार सिलेबस

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 का सिलेबस जारी कर दिया है

Published: 10:38am, 26 Oct 2026

इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 का सिलेबस जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर सिलेबस की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए BE, BTech, BArch और BPlanning पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

JEE Main 2027 के सिलेबस में पिछले वर्ष की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। BE और BTech के लिए गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान को मिलाकर कुल 54 यूनिट रखी गई हैं। इनमें गणित के 14 तथा भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के 20-20 यूनिट शामिल हैं।

गणित में समुच्चय, संबंध और फलन, सम्मिश्र संख्याएं, मैट्रिक्स, सारणिक, क्रमचय-संचय, द्विपद प्रमेय, अनुक्रम एवं श्रेणी, अवकलन, समाकलन, निर्देशांक ज्यामिति, त्रिविमीय ज्यामिति, प्रायिकता और त्रिकोणमिति जैसे विषय शामिल हैं।

भौतिक विज्ञान में गति, कार्य-ऊर्जा, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मागतिकी, विद्युत, चुंबकत्व, प्रकाशिकी और आधुनिक भौतिकी प्रमुख विषय हैं। रसायन विज्ञान में परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, ऊष्मागतिकी, विलयन, साम्यावस्था, विद्युत रसायन, रासायनिक गतिकी, कार्बनिक रसायन और जैव-अणु शामिल हैं।

BArch के Paper 2A में गणित, एप्टीट्यूड और ड्रॉइंग टेस्ट होगा, जबकि BPlanning के Paper 2B में गणित, एप्टीट्यूड और प्लानिंग आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक सिलेबस के अनुसार तैयारी करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करें।

Jitendra