Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NEET रद्द होने के बाद NTA ने बढ़ाई फीस रिफंड की डेडलाइन

पहले यह डेडलाइन 27 मई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है

Published: 12:36pm, 29 May 2026

NEET मुद्दे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा से जुड़े विवाद, पेपर लीक और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की तैयारी कर रही है।

इस बीच, परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने छात्रों को राहत देते हुए फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह डेडलाइन 27 मई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। उम्मीदवारों को रिफंड प्रक्रिया पूरी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से बैंक डिटेल्स जमा करनी होंगी।

आपको बता दें कि NEET परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। हालांकि, पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई।

YuvaSahakar Desk