Trending News

मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक मिशन गगनयान की ओर ISRO का एक और बड़ा कदम, श्रीहरिकोटा में दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट का सफल परीक्षण, 2027 में लॉन्च किया जाएगा गगनयान राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया नॉमिनेट, आज राज्यसभा में नीतीश कुमार का शपथग्रहण असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग, पुडुचेरी में करीब 90% मतदान, केरलम में 78.27% लोगों ने डाला वोट महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2029 लोकसभा चुनाव से होगा लागू, 816 हो जाएंगी लोकसभा सीटों की संख्या, 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, PM मोदी बोले- यह भारत की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों की झलक

1 फरवरी को पेश होगा देश की उम्मीदों का आम बजट, युवा सहकार पर देखें Budget 2026 का लाइव प्रसारण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। आम चुनाव के बाद यह एक महत्वपूर्ण पूर्ण बजट होगा, जिस पर मिडिल क्लास, किसानों और उद्योग जगत की नजरें टिकी हैं।

Published: 17:20pm, 30 Jan 2026

देश की नजरें 1 फरवरी की तारीख पर टिकी हैं, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद भवन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट (Budget 2026) पेश करेंगी। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश आर्थिक दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

इस बार यह संसद का दुर्लभ वीकेंड सत्र होगा जो रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। देश की उम्मीदों का बोझ लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के बजट भाषण का युवा सहकार के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक और ट्विट्टर (X) पर किया जाएगा।

स्वतंत्रता के बाद देश का यह 88वां बजट वित्त मंत्री सीतारमण का नौवां लगातार बजट होगा उन्हें मोरारजी देसाई के अलग-अलग समयावधि में पेश किए गए 10 बजट के रिकॉर्ड के बिल्कुल करीब पहुंचा देगा। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी नौ बार बजट पेश किया है, लेकिन ये अलग-अलग प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में पेश किए गए थे।

इस बार का बजट टैरिफ समेत कई भू-राजनितिक अनिश्चिततओं के बीच होने वाला है, ऐसे में इन चुनौतियों के बीच उनके बजट भाषण में भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुधारात्मक उपायों के शामिल होने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का जोर पूंजीगत व्यय (Capex) पर बना रहेगा। रेलवे, डिफेंस, और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटन बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए भी कुछ बड़े कदम उठा सकती है।

हलवा रस्म (Halwa Ceremony) के साथ बजट की छपाई प्रक्रिया (अब डिजिटल) पूरी हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि निर्मला सीतारमण की लाल पोटली (अब टैबलेट) से देश के लिए क्या कुछ ख़ास निकलेगा ?

YuvaSahakar Desk

Recent Post