Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पैक्स के माध्यम से बिहार के जिला सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की लाई जाएगी योजना: अमित शाह 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार में सहकारिता को सशक्त बनाने वाली विभिन्न परियोजनाओं सहित केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने बिहार की बंद पड़ी 30 चीनी मिलों को शुरू करने का वादा किया। साथ ही कहा कि बिहार में पैक्स के माध्यम से जिला सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की योजना लाई जाएगी।

Published: 17:35pm, 01 Apr 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार में सहकारिता को सशक्त बनाने वाली विभिन्न परियोजनाओं सहित केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर शाह ने बिहार की बंद पड़ी 30 चीनी मिलों को शुरू करने का वादा किया। साथ ही कहा कि बिहार में पैक्स के माध्यम से जिला सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की योजना लाई जाएगी।

अमित शाह रविवार को पटना दौरे पर थे जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कृषि और सहकारिता के विकास की बहुत संभावनाएं हैं जिनका शत प्रतिशत दोहन किया जाएगा। शाह ने कहा कि  विपक्षी सरकारों के शासनकाल में बिहार में सहकारिता पूरी तरह से चौपट हो गई जिसकी वजह से सैकड़ों चीनी मिलें बंद हो गई। एक जमाने में बिहार का चीनी उत्पादन देश के चीनी उत्पादन का 30 प्रतिशत से अधिक था जो घटकर 6 प्रतिशत से भी कम रह गया। मोदी सरकार बिहार में बंद पड़ी 30 चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने का काम करेगी। चीनी मिलों को शुरू करने में मोदी सरकार अपनी पूरी ऊर्जा लगा देगी।

उन्होंने कहा कि कृषि के लिए उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल संसाधन एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बिहार को सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। पैक्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए उन्होंने कहा कि अब PACS सस्ती दवाइयों की दुकानों के रूप में कार्य कर रहे हैं, पेट्रोल पंप चला रहे हैं और उन्हें गैस एजेंसियां भी आवंटित की जा रही हैं। PACS का कम्प्यूटरीकरण हो चुका है। सहकारिता मंत्रालय पूरे बिहार में PACS के माध्यम से जिला बैंकों को मजबूत करने की योजना लेकर आ रही है।

Amit Shah

इस दौरान उन्होंने बिहार में सहकारिता क्षेत्र की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत 62,500 टन भंडारण क्षमता वाले 25 पैक्स गोदामों का शिलान्यास शामिल है जिससे कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण को बढ़ावा मिलेगा। इस पर 83.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 27.29 करोड़ रुपये की लागत से दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पटना में नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया गया जो सहकारी प्रबंधन की शिक्षा और प्रशिक्षण को सुदृढ़ करेगा। समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत एक मखाना प्रोसेसिंग सेंटर सह थोक/खुदरा विक्रय स्टॉल एवं 11 नए गोदामों का लोकार्पण किया गया जिससे मखाना उत्पादन और मार्केटिंग को नई दिशा मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में नए वेब पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया जो सहकारी संगठनों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगा।

Amit Shah

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद थे। प्रेम कुमार ने हर जिलों में पैक्स केन्द्रों  को विस्तार करने की घोषणा की जिससे ग्रामीण किसानों को अधिक सुविधाए मिलेंगी।  उन्होंने कहा कि हर पैक्स में जन औषिधि केंद्र खोले जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण दवाइयां मिल सकें।

YuvaSahakar Team

Recent Post