Trending News

भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले भारत ने चीन को 1-0 से हराकर जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया BRICS 2026 के पहले दिन 'नई दिल्ली घोषणापत्र' को अपनाया गया यूपी सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले

UP के युवाओं को रोजगार की नई उड़ान, स्वरोजगार के लिए 25 लाख तक ब्याज-मुक्त लोन जिसमें 25% होगा माफ

उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अब युवाओं को 25 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त लोन देने की घोषणा की है। साथ ही कुल लोन राशि में 25% की माफी का भी प्रावधान किया गया है, जिससे स्वरोजगार की दिशा में युवाओं को नई उड़ान मिलेगी।

Published: 12:51pm, 15 May 2025

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (CM Self Employment Scheme) में महत्त्वपूर्ण संशोधन करने जा रही है। अब योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं को 25 लाख रुपये तक का लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त प्रदान किया जाएगा, जबकि पूर्व में यह सीमा 5 लाख रुपये थी।

सरकार द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार, योजना में अब यह प्रावधान भी जोड़ा गया है कि कुल ऋण राशि का 25 प्रतिशत भाग माफ किया जाएगा। उदाहरण स्वरूप, यदि कोई युवा 20 लाख रुपये का ऋण प्राप्त करता है, तो उसमें से 5 लाख रुपये की राशि उसे वापस नहीं करनी होगी।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के युवाओं को 650 से अधिक व्यापारिक गतिविधियों के लिए आवेदन का अवसर मिलेगा। वर्तमान वित्त वर्ष के पहले ही महीने में योजना के प्रति युवाओं का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला है, जहां 50,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

पूर्व में इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाता था, किन्तु अब सरकार इसे पूरी तरह ब्याज मुक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। इससे उन युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य में स्वरोजगार को सशक्त बनाने और बेरोजगारी दर को कम करने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास माना जा रहा है। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उद्यमिता को भी गति देगी।

YuvaSahakar Desk