Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

AC Temperature के लिए नया नियम लाने की तैयारी, 20 डिग्री से नीचे नहीं चला पाएंगे, बिजली की होगी बचत

नया नियम लागू होने के बाद नए एसी में तापमान 20 डिग्री से नीचे लाने का ऑप्शन ही नहीं रहेगा।

Published: 13:26pm, 11 Jun 2025

अगर आप भी अपने घर या ऑफिस में गर्मी के दिनों में ठंडक का मजा लेने के लिए एयरकंडीशनर (एसी) का तापमान 20 डिग्री से कम रखते हैं, तो जल्द ही आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। सरकार बिजली की खपत को नियंत्रित करने के लिए ऐसे मानक बनाने की योजना बना रही है जिसमें 20 डिग्री से नीचे के तापमान पर आप एसी चला ही नहीं पाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में नए बनने वाले सभी एसी में 20 डिग्री से नीचे चलाने का विकल्प ही उपलब्ध नहीं होगा। इसके लिए जल्द ही एसी बनाने वाली कंपनियों को इस आशय का निर्देश दिया जा सकता है।

यह कदम उठाने के पीछे सरकार की मंशा देश में बिजली की खपत को नियंत्रित करने की है। केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक, देश में इस समय करीब 10 करोड़ एयर कंडीशनर हैं और हर साल 1.5 करोड़ नए AC जुड़ जाते हैं। अगर हर कोई तापमान जरूरत से ज्यादा कम कर दे, तो बिजली की मांग बढ़ जाती है और पूरे सिस्टम पर दबाव पड़ता है। मंत्रालय के मुताबिक, AC का तापमान अगर सिर्फ 1 डिग्री कम किया जाए, तो बिजली की खपत में करीब 6% तक की बढ़ोतरी हो जाती है।

खट्टर ने यह भी बताया कि भारत की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 2014 में 249 गीगावॉट थी, जो अब 472.5 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है। इसी साल 9 जून को देश में बिजली की सबसे ज्यादा मांग 241 गीगावॉट दर्ज की गई थी। सरकार अब 270 गीगावॉट तक की मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। 2024-25 में सरकार ने सबसे ज्यादा 34 गीगावॉट की बिजली क्षमता स्थापित की है जिसमें 29.5 गीगावॉट की क्षमता रिन्यूबल एनर्जी में स्थापित की गई है।

ऊर्जा की जरूरतों को देखते हुए सरकार बैटरी स्टोरेज क्षमता भी स्थापित करना चाहती है। इस दिशा में 13.2 GWh की परियोजनाएं पहले ही स्वीकृत की जा चुकी हैं। अब सरकार 5,400 करोड़ रुपये की VGF सहायता से 30 नई परियोजनाएं शुरू करने जा रही है, जिनसे कुल 33,000 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।

YuvaSahakar Team

Recent Post