Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक से 25 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे खाताधारक, आरबीआई ने दी मंजूरी

प्रतिबंधों को सामना कर रही मुंबई स्थित न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारक 27 फरवरी से अपने खाते से कुल 25 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे। आरबीआई ने इसकी मंजूरी दी है। इससे बैंक के 50 प्रतिशत ग्राहकों को राहत मिलेगी और वे अपना सारा पैसा खाते से निकाल सकेंगे। बैंक में 122 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद आरबीआई ने 13 फरवरी को जमा-निकासी सहित लोन देने पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था और बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था।

Published: 12:02pm, 25 Feb 2025

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के प्रतिबंधों को सामना कर रही मुंबई स्थित न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारक 27 फरवरी से अपने खाते से कुल 25 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे। आरबीआई ने इसकी मंजूरी दी है। इससे बैंक के 50 प्रतिशत ग्राहकों को राहत मिलेगी और वे अपना सारा पैसा खाते से निकाल सकेंगे। बैंक में 122 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद आरबीआई ने 13 फरवरी को जमा-निकासी सहित लोन देने पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था और बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था।

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के ज्यादातर ग्राहक कम आय वर्ग वाले हैं और उनके खाते में जमा राशि भी कम है। उनकी परेशानियों को देखते हुए आरबीआई ने यह ढील दी है। आरबीआई (RBI) ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि जमाकर्ता इस निकासी के लिए बैंक की शाखा के साथ-साथ एटीएम  का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि कुल राशि प्रति जमाकर्ता 25,000 रुपये या उनके खाते में उपलब्ध शेष राशि में से जो भी कम हो, उसे निकाल सकते हैं।

आरबीआई ने बैंक के बोर्ड को भंग कर भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त किया है। साथ ही सलाहकारों की एक समिति (सीओए) नियुक्त की है। नियामक ने प्रशासक के लिए सलाहकार समिति (सीओए) का पुनर्गठन किया है जो 25 फरवरी, 2025 से प्रभावी हो गई है। इस समिति में एसबीआई के पूर्व महाप्रबंधक रविद्र सपरा, सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड के पूर्व डिप्टी सीजीएम रवींद्र तुकाराम चव्हाण और चार्टर्ड अकाउंटेंट आनंद एम गोलास को सदस्य बनाया है। नियामक ने अधिसूचना में कहा है कि आरबीआई पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है और बैंक के जमाकर्ताओं के हित में आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

बैंक की अनियमितताओं और 122 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश प्रवीणचंद मेहता को गिरफ्तार किया था। इस घोटाले की जांच चल रही है।

YuvaSahakar Team

Recent Post