Trending News

NEET UG परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा मौसम: यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता NEET UG परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा मौसम: यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से अप्रैल में खुदरा महंगाई बढ़ी, 3.48% पर पहुंची, सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों ने भी बढ़ाई चिंता

21 जून को होगा NEET UG का री-एग्जाम, शिक्षा मंत्री ने सिस्टम में सुधार और छात्रों के लिए बड़ी सुविधाओं का किया एलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET UG मामले को सरकार अत्यंत गंभीरता से ले रही है और इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मॉल प्रैक्टिस नहीं होने देने की गारंटी दी जा रही है।

Published: 13:13pm, 15 May 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Re-Exam 2026 की परीक्षा तिथि का आधिकारिक एलान कर दिया है। एजेंसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देशभर में री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों और सुधारों की जानकारी साझा की।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि प्रभावित छात्रों के लिए पुनर्परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए छात्रों को न तो दोबारा पंजीकरण (Registration) कराना होगा और न ही किसी अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि NEET UG मामले को सरकार अत्यंत गंभीरता से ले रही है और इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या मॉल प्रैक्टिस नहीं होने देने की गारंटी दी जा रही है।

सिस्टम की चूक स्वीकार और NTA में सुधार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पारदर्शिता का परिचय देते हुए सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि NEET-UG परीक्षा की सुरक्षा में चूक हुई है। उन्होंने कहा, “सरकार इस जिम्मेदारी को स्वीकार करती है। NTA के मौजूदा सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है और हम इसके पूरे मैकेनिज्म को इतना मजबूत बनाएंगे कि भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।” मंत्री ने आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेषज्ञों के सुझावों पर अमल किया जा रहा है।

अगले साल से परीक्षा होगी ऑनलाइन (CBT)

शिक्षा मंत्री ने एक ऐतिहासिक बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष (2027) से नीट परीक्षा पारंपरिक OMR शीट के बजाय पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अब तक OMR शीट पर होने वाली परीक्षा में पेपर लीक की संभावना अधिक रहती थी, जिसे खत्म करने के लिए सरकार ने यह तकनीकी बदलाव करने का निर्णय लिया है।

छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं और 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम

छात्रों की सहूलियत के लिए सरकार ने कई राहतों का एलान किया है:

  1. परीक्षा शहर का चयन: छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की अनुमति दी जाएगी ताकि उन्हें लंबी यात्रा न करनी पड़े।

  2. अतिरिक्त समय: परीक्षा के दौरान छात्रों को अब 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, जिससे वे बिना तनाव के अपना पेपर पूरा कर सकें।

  3. फ्री ट्रांसपोर्ट: छात्रों पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए राज्य सरकारों के समन्वय से परिवहन (Transport) की व्यवस्था की जाएगी।

  4. एडमिट कार्ड: री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 14 जून, 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।

शिक्षा माफिया पर नकेल और सुरक्षा की गारंटी

शिक्षा मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग परीक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे या शिक्षा माफिया का हिस्सा होंगे, उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गारंटी दी कि री-एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की ‘मॉल प्रैक्टिस’ नहीं होने दी जाएगी। चूंकि परीक्षा जून में है, इसलिए खराब मौसम और बारिश को ध्यान में रखते हुए भी केंद्रों पर विशेष सुरक्षा और बुनियादी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

शिक्षा मंत्री ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। NTA ने किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं।

YuvaSahakar Desk