Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

NEET UG 2026: NTA ने जारी की नई गाइडलाइन, फीस रिफंड पोर्टल आज से शुरू

NEET UG 2026 परीक्षा पहले की तरह 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी

Published: 16:04pm, 21 May 2026

NTA ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को लेकर नई स्पष्टीकरण जारी किए हैं। साथ ही यह भी पुष्टि की है कि परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए ऑनलाइन पोर्टल आज यानी 21 मई 2026 से शुरू किया जाएगा।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच CBI द्वारा की जा रही है, जिसके बाद देशभर में दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

21 जून को होगी NEET UG 2026 री-एग्जाम

NTA के अनुसार NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में होगी।

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिरिक्त 15 मिनट परीक्षा के लिए नहीं बल्कि उम्मीदवारों की जांच, उपस्थिति और दस्तावेज सत्यापन जैसी औपचारिकताओं के लिए निर्धारित हैं।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा पहले की तरह 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, मराठी, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, असमिया, कन्नड़ और ओड़िया शामिल हैं।

फीस रिफंड पोर्टल आज से सक्रिय

परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के बीच फीस रिफंड को लेकर चिंता बनी हुई थी। इस पर NTA ने कहा है कि उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पहले जमा की गई परीक्षा फीस उम्मीदवारों के बैंक खातों में वापस की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 21 मई 2026 से लाइव किया जाएगा, जहां छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

NTA ने क्या कहा?

NTA ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि री-एग्जाम NTA अपने संसाधनों से आयोजित करेगी और छात्रों से किसी भी प्रकार की नई फीस नहीं ली जाएगी।

YuvaSahakar Desk