Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

मिजोरम में सहकारी डेयरी का होगा सशक्तिकरण, NDDB, MULCO और सरकार की नई साझेदारी

इस अवसर पर एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने आइजोल में MULCO कार्यालय का दौरा किया तथा दुग्ध उत्पादकों, बोर्ड सदस्यों एवं फॉडर प्लस किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े किसानों से संवाद किया। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Published: 16:52pm, 29 Jan 2026

मिजोरम में दुग्ध उत्पादन, डेयरी प्रसंस्करण तथा सहकारी डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), मिजोरम मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (MULCO) एवं राज्य सरकार के बीच एक MoU साइन हुआ है। इस साझेदारी के माध्यम से राज्य में पशुओं के प्रजनन, चारा उत्पादन, पशु चिकित्सा सेवाओं, डेयरी फार्म प्रबंधन तथा दूध संग्रहण एवं प्रसंस्करण व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया जाएगा।

इस अवसर पर NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने आइजोल स्थित MULCO कार्यालय का दौरा किया। त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा भी उपस्थित रहे। MoU के संपन्न होने के बाद डॉ. शाह ने दूध उत्पादकों, दुग्ध उत्पादक किसानों, MULCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों तथा फॉडर प्लस किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़े किसानों के साथ संवाद किया।

संवाद के दौरान राज्य के किसानों ने पशु प्रजनन सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण चारे की व्यवस्था, बढ़ती इनपुट लागत तथा दूध के भाव से जुड़े प्रमुख मुद्दे सामने रखे। डॉ. मीनेश शाह ने किसानों को आश्वस्त किया कि NDDB मिजोरम के लिए एक व्यापक डेयरी विकास योजना के तहत तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने किसानों से सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सहकारी मॉडल के माध्यम से डेयरी क्षेत्र को संगठित कर किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

MULCO के अध्यक्ष ने NDDB के निरंतर समर्थन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि तकनीकी मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग और बेहतर प्रबंधन के साथ MULCO उत्तर-पूर्व क्षेत्र की अग्रणी डेयरी सहकारी संस्था के रूप में विकसित हो सकती है।

दौरे के दौरान डॉ. शाह ने मिजोरम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री सी. लालसाविवुंगा से भी मुलाकात की और राज्य में डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु मानव संसाधन सहयोग, बेहतर फार्म प्रबंधन, पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार तथा चारा विकास जैसे विषयों पर चर्चा की।

NDDB चेयरमैन ने मिजोरम के सहकारी डेयरी क्षेत्र के सतत विकास के लिए हर संभव सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस साझेदारी से राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय सुधारने और डेयरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने में दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित होंगे।

YuvaSahakar Desk