Trending News

एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे एशियन गेम्स में भारत को चौथा मेडल, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका को ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत को तीसरा मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर जीता दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, 50 हुई कार्यरत जजों की संख्या MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से शुरू राजस्थान निकाय चुनाव: आज 273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव होंगे

मध्य प्रदेश के लिए नाबार्ड ने जारी किया स्टेट फोकस पेपर 2026–27, 3.75 लाख करोड़ रुपये का ऋण संभावित

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नाबार्ड, मध्य प्रदेश की मुख्य महाप्रबंधक सी. सरस्वती ने क्षेत्रवार ऋण संभाव्यता का विवरण प्रस्तुत किया

Published: 17:26pm, 09 Feb 2026

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने मध्य प्रदेश के लिए स्टेट फोकस पेपर 2026–27 राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठी में जारी किया। इसमें वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 3.75 लाख करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता का अनुमान लगाया गया है, जो वित्त वर्ष 2025–26 के लिए अनुमानित 3.13 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

स्टेट फोकस पेपर का विमोचन मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना द्वारा किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नाबार्ड, मध्य प्रदेश की मुख्य महाप्रबंधक सी. सरस्वती ने क्षेत्रवार ऋण संभाव्यता का विवरण प्रस्तुत किया। इसके अनुसार कृषि क्षेत्र के लिए 2.08 लाख करोड़ रुपये, एमएसएमई क्षेत्र के लिए 1.46 लाख करोड़ रुपये, जबकि अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 0.21 लाख करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता आंकी गई है। उन्होंने स्टेट फोकस पेपर में चिन्हित महत्वपूर्ण अवसंरचना अंतरालों को पाटने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि अनुमानित ऋण वृद्धि को पूरी तरह साकार किया जा सके।

उन्होंने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के कम्प्यूटरीकरण में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए अपेक्स बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) की सराहना की और इसे पारदर्शी, कुशल तथा पूर्णतः डिजिटाइज्ड सहकारी ऋण संस्थाओं की दिशा में अहम कदम बताया।

इस राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठी में भारतीय रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक रेखा चंदनवेली तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक धीरज गोयल भी उपस्थित रहे।

Diksha

Recent Post