Trending News

 देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, दुनिया देख रही भारत की सैन्य, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक शक्ति की झलक, देशभक्ति के तरानों से गूंज रही हिंदुस्तान की गलियां         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

आम बिकेंगे गुठलियों के दाम, यूपी में पैदावार अधिक होने से आम की कीमतों में भारी गिरावट

इस बार उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े आम उत्पादक राज्यों में पैदावार ज्यादा होने से कीमतों में भारी गिरावट आई है। दशहरी जैसे रस भरे आम जो कुछ दिन पहले तक 60 रुपये किलो बिक रहे थे, अब 40-45 रुपये किलो के दाम मिल रहे हैं।

Published: 09:00am, 12 Jun 2025

फलों का राजा आम इस बार खास नहीं, सचमुच आम (सामान्य) हो गया है। इस बार उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े आम उत्पादक राज्यों में पैदावार ज्यादा होने से कीमतों में भारी गिरावट आई है। दशहरी जैसे रस भरे आम जो कुछ दिन पहले तक 60 रुपये किलो बिक रहे थे, अब 40-45 रुपये किलो के दाम मिल रहे हैं। दाम में गिरावट उपभोक्ताओं के लिए तो मीठा सौदा है, लेकिन आम उत्पादकों के लिए यह कड़वाहट लेकर आया है।

मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एस इंसराम अली के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस साल करीब 35 लाख टन आम पैदा हुए हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 25 लाख टन था। आम के पेड़ों पर 100% फ्लावरिंग हुई जिससे पैदावार ज्यादा हुई। बढ़े हुए उत्पादन ने किसानों को खुशी देने की बजाय उलझन में डाल दिया। बाकी कसर मौसम ने पूरी कर दी। मौसम विभाग ने इस साल मानसून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश और समय से पहले मानसून आने का अनुमान जताया। इससे किसानों ने समय से पहले ही आम की तुड़ाई शुरू कर दी। इस कारण बाजार में अचानक बहुत ज्यादा आम आ गए और दाम तेजी से गिर गए।

यही हाल आंध्र प्रदेश के तिरुपति और चित्तूर जिलों का है, जहां का तोतापुरी आम काफी मशहूर है।  वहां पल्प बनाने वाली फैक्ट्रियों ने अभी तक किसानों से आम खरीदना शुरू नहीं किया है जिससे किसान भारी घाटे में हैं। फैक्ट्रियों की सुस्ती और पहले से भरे बाजार ने किसानों की नींद उड़ा दी है।

पश्चिम बंगाल में भी ज्यादा उत्पादन से बाजार में आम की भरमार है। वहां के प्रीमियम क्वालिटी के आम जो पहले 80 रुपये किलो बिकते थे, अब 45-50 रुपये में बिक रहे हैं।

YuvaSahakar Team

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x